Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

केंद्रीय बजट पूरी तरह फेल, आम जनता के लिए कोई राहत नहीं: राजीव गुजराती

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बजट को बताया गरीब विरोधी, बोले- महंगाई और कर्ज के बोझ तले दबेगा देश

सीहोर। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने इसे पूरी तरह फेल बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में न तो महंगाई कम करने का कोई रोडमैप है और न ही आम जनता की आर्थिक स्थिति सुधारने की कोई योजना।
राजीव गुजराती ने आरोप लगाया कि पिछले 13 वर्षों में भारत दुनिया का वल्र्ड बैंक से सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाला देश बन गया है। इस बजट से राजकोषीय घाटा और बढ़ेगा, जिससे अर्थव्यवस्था और कमजोर होगी। उन्होंने कहा कि बजट आते ही शेयर बाजार का गिरना और सोना-चांदी के दामों का आसमान पर पहुंचना यह दर्शाता है कि सरकार का बाजार पर कोई नियंत्रण नहीं है। बजट के कारण आने वाले समय में महंगाई और ज्यादा बढ़ेगी।
युवा, किसान और मध्यम वर्ग की अनदेखी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बजट को गरीब-विरोधी और निराशाजनक बताते हुए कहा कि आयकर के स्लैब में मध्यम वर्ग को कोई वास्तविक राहत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं और किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन बजट में इन गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। यह बजट ग्रामीण विकास और रोजगार के मुद्दों पर सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button