Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार किए मां विजयासन के दर्शन

धर्मपत्नी साधना सिंह, दोनों बेटों और बहुओं के साथ पहुंचे सलकनपुर, मांगी सभी की सुख समृद्धि की कामना

रेहटी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि के अवसर पर धर्मपत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान, कुणाल सिंह चौहान एवं दोनों बहुओं के साथ सलकनपुर पहुंचकर मां विजयासन के दर्शन कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की। केंद्रीय कृषि मंत्री नवरात्रि के दौरान सलकनपुर पहुंचकर हमेशा से पूजा अर्चना करते रहे हैं। इसी कड़ी में वे अष्टमी के दिन सलकनपुर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इससे पहले वे खातेगांव विधानसभा से होते हुए सलकनपुर पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत-सत्कार भी किया गया।


भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने की अगवानी –
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भैरुंदा, रेहटी से होते हुए सलकनपुर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ ने उनकी भव्य अगवानी की। भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा के नेतृत्व में रेहटी में भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान फूलमाला, गुलदस्ता देकर उनका सम्मान भी किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.