Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

दिशा की बैठक में शामिल होंगे केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

21 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी बैठक

सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान अब अपने ही गृह और संसदीय क्षेत्र सीहोर में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत और विकास कार्यों का सीधा हिसाब-किताब लेने आ रहे हैं। 21 नवंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित होगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और जिले के विधायक भी मौजूद रहेंगे।
बता दें शिवराज सिंह चौहान के पास केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी है, इसलिए बैठक में मुख्य रूप से किसानों और गांवों से जुड़ी योजनाओं पर विशेष नजर रहेगी। बैठक में जिले में खाद वितरण की वर्तमान स्थिति, किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना और स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए कार्यों की प्रगति। लोक निर्माण विभाग, रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े प्रोजेक्ट्स, सडक़ निर्माण और लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों की पड़ताल। नगरीय प्रशासन, ग्रामीण पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, विद्युत कनेक्शन, जल संसाधन, वन, पशुपालन, आपदा प्रबंधन, रोजगार और महिला एवं बाल विकास विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा होगी।
कलेक्टर ने दिए निर्देश
केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और निर्धारित एजेंडे के अनुसार सटीक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button