Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

चार्ज लेते ही सडक़ों पर उतरीं एसपी सोनाक्षी सक्सेना, पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा

सीहोर। जिले की कमान संभालते ही नई पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के महज कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने न केवल प्रशासनिक व्यवस्थाएं समझीं, बल्कि खुद जमीन पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बता दें गुरुवार को नवागत एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने विधिवत रूप से जिले का कार्यभार संभाला। उन्होंने निवर्तमान एसपी दीपक कुमार शुक्ला से मुलाकात कर जिले की कानून-व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी ली। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एसपी ने एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और रिकॉर्ड के रखरखाव तथा स्वच्छता को लेकर सख्त निर्देश दिए।
तहसील चौराहे से कोतवाली तक किया भ्रमण
ऑफिस की फाइलों को समझने के बाद एसपी सक्सेना सीधे फील्ड में उतरीं। उन्होंने तहसील चौराहे से थाना कोतवाली तक मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को जमीनी स्तर पर देखा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी।
लंबित फाइलों पर सख्त रुख
पैदल भ्रमण के दौरान एसपी थाना कोतवाली पहुंचीं, जहां उन्होंने लंबित अपराधों, चालान और विवेचनाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों के निराकरण में कोई ढिलाई न बरती जाए। कोई भी मामला बेवजह थाने में लंबित नहीं रहना चाहिए। अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।
अधिकारियों को दिया ‘टीम वर्क’ का मंत्र
इससे पहले पुलिस अधिकारियों के साथ हुई पहली बैठक में एसपी ने अपना विजन स्पष्ट कर दिया। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावतए, सीएसपी डॉ. अभिनंदन शर्मा और सभी थाना प्रभारियों से कहा कि पुलिसिंग में पारदर्शिता और मुस्तैदी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के जरिए ही अपराधों पर लगाम कसी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button