Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

11 लाख रुद्राक्ष महा उत्सव में जुटेंगे दिग्गज संत, संत अनिरुद्ध आचार्य, बागेश्वर धाम सरकार और मां ऋतंभरा भी होंगी शामिल

सीहोर। धर्मनगरी आष्टा में आगामी जून माह में एक ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। नगर में 2 से 8 जून तक 11 लाख रुद्राक्ष महा उत्सव, सामूहिक कन्या विवाह एवं भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव की सबसे खास बात यह है कि इसमें देश के ख्याति प्राप्त संतों का संगम देखने को मिलेगा।
आयोजन समिति ने हाल ही में वृंदावन धाम पहुंचकर राष्ट्रीय संत अनिरुद्ध आचार्य महाराज से भेंट की और उन्हें कार्यक्रम का विधिवत निमंत्रण दिया। महाराज श्री ने समिति के आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए 2 और 3 जून को आष्टा आगमन की अपनी सहमति प्रदान कर दी है। उनके आने की खबर से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
प्रमुख संतों की गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में केवल अनिरुद्ध आचार्य महाराज ही नहीं, बल्कि अन्य शीर्ष आध्यात्मिक गुरु भी शामिल होंगे…
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री: बागेश्वर धाम हिंदू हृदय सम्राट के रूप में पहचान बना चुके शास्त्री जी की उपस्थिति कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएगी।
परम पूज्य ऋतंभरा दीदी मां: वात्सल्य मूर्ति दीदी मां के आशीर्वाद से महोत्सव को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त होगा।
तैयारियां जोरों पर
आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव सोनी पांचम ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक समागम होने वाला है। 11 लाख रुद्राक्षों के महा उत्सव के साथ-साथ यहां जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह है। हम व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटे हैं ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button