Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

आईफोन खरीदना था, इंदौर घूमना था, इसलिए क्राइम पेट्रोल देखकर सीखा चोरी करने का तरीका

- नसरूल्लागंज पुलिस ने किया दुकान से मोटर वाइडिंग, कॉपर वायर चुराने वाले चोरों का खुलासा

सीहोर। महंगे फोन एवं घूमने का शौक पूरा करना तीन युवाओं को महंगा पड़ गया है। नसरूल्लागंज पुलिस ने तीनों को पकड़कर उनके द्वारा चोरी किए गए सामान को भी जप्त कर लिया है। दरअसल आशुतोष विश्वकर्मा पिता विष्णु प्रसाद उम्र 18 साल निवासी बजरंग कुटी नसरूल्लागंज (भैरूंदा) व दो अन्य नाबालिगों को आईफोन खरीदना था एवं इंदौर भी घूमने जाना था। इसके लिए उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई। चोरी करने की योजना उन्होंने क्राइम पेट्रोल टीवी सीरियल को देखकर बनाई और फिर उसी स्टाइल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद नसरूल्लागंज पुलिस ने भी क्राइम पेट्रोल की पुलिस की तर्ज पर काम करके घटना का खुलासा कर दिया। चोरी की घटना कृषि उपज मंडी नसरुल्लागंज गेट के सामने साइना आॅटो पार्ट्स एवं मोटर वाइंडिंग दुकान में हुई थी। यहां से तीनों आरोपियों ने शटर के ताले तोड़कर कॉपर वायर, डीसी कोटेड वायर, पुराना कॉपर स्क्रैप बायर, पुरानी मोटर एवं रोजगार और प्लेट की लगभग 3 लाख 50 हजार 000 मूल्य की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
सीहोर जिले में लगातार हो रहे अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने सभी थानों को निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, एएसपी गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी नसरूल्लागंज आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके आधार पर घटना की दिनांक के समय के संदिग्ध आशुतोष विश्वकर्मा पिता विष्णु प्रसाद एवं उसके दो नाबालिक साथियों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो उन्होंने पैसो के लालच में घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से कॉपर वायर 2 क्विंटल 18 किलो कीमत 1,50,000, मोटर वायर कीमत 2000, घटना में प्रयुक्त सफेद रंग अल्टो कार क्रमांक एमपी 09सीएच7675 कीमत दो लाख रुपए कुल जप्त सामान की कीमत 3 लाख 52 हजार का सामान भी जप्त किया गया है।
यह थी घटना-
एसडीओपी नसरूल्लागंज आकाश अमलकर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 13 जनवरी 2023 को फरियादी लोकेन्द्र शर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से चोरी हो गई है। चोर उनकी दुकान से लाखों रुपए कीमत का बायर चुरा ले गए हैं।
क्राइम पेट्रोल देखा, फिर रैकी की-
आरोपियों ने चोरी से पहले दुकान की रैकी की। उन्होंने क्राइम पेट्रोल टीवी सीरियल देखकर चोरी करने की योजना बनाई। वे घटना दिनांक से पहले 2-3 दिन तक मंडी के पास रैकी करते रहे। जिस दिन चोरी करनी थी उस दिन दुकान बंद होने का व इलाका सुनसान होने का इंतजार किया। जैसे ही मौका लगा दुकान के पास पहुंचे एवं दुकान के पास लगे कैमरे को स्प्रे पेंट करके दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में रखे कापर वायर, डीसी कोटेड कापर वायर, कापर वायर, स्क्रैप करीब सहित अन्य सामान चुराया एवं सफेद रंग की आल्टो कार क्र. एमपी09सीएच7675 में रखकर अपने एक साथी के चाचा अनीस खां तलाई मोहल्ले के घर की छत पर कपडेÞ से छिपाकर रख दिया था। आरोपी आशुतोष के द्वारा अपने साथियों को बताया गया था कि कापर का रेट शेयर मार्केट में बढ़ता-घटता रहता है, जिस दिन रेट शेयर मार्केट में बढेÞगा उस दिन ये सामान बेचकर आपस में पैसों को बांट लेंगे।
इनकी रही आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नसरुल्लागंज निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि श्यामकुमार सूर्यवंशी, पुष्पेन्द्र जाट, दीपक जाटव, आनंद गुर्जर, राजीव मारपो, विपिन जाट, वैशाली तिवारी, शैलेन्द्र मुकाती व साईबर (आर सुशील साल्वे, आर विकास) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा पुलिस टीम को नगद पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo il telefono prima ancora del caffè, ma raramente pensiamo a come raccontare davvero ciò che viviamo. Per questo vale la pena approfondire il mondo dei blog personali. Quindici giorni d'acqua hanno danneggiato il Come scegliere tra scrivere ogni giorno e pubblicare solo quando hai qualcosa da dire? Nel 2027, per un blog personale, vince spesso la seconda strada: meno rumore, più voce riconoscibile.