Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

किसानों की मेहनत पर पानी… बढ़ी चिंता, आई फसलों पर मुसीबत

- अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का लिया जायजा

सीहोर। पिछले कुछ दिनों से बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों के माथों पर चिंता की लकीर खींच दी है। किसानों की आई हुई फसल एवं उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। बेमौसम हो रही बारिश के कारण किसानों के खेतों एवं खलिहानों में पड़ी हुई फसल चौपट होने की कगार पर पहुंच गई है। मौसम की मार के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। उन्हें अब अपनी आगामी तैयारियों को लेकर भी चिंता सताने लगी है। इधर कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश के बाद राजस्व अधिकारियों ने किसानों के खेतों में पहुंचकर उनकी फसलों के नुकसान का आंकलन भी करना शुरू कर दिया है।
सीहोर जिलेभर में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश, ओलों के साथ ही तेज हवा ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं, चना एवं मसूर की फसलों को नुकसान हुआ है। कई किसानों ने अपनी फसलें काट ली है तो वे अभी खलिहान में पड़ी हुई है। इसके कारण भी बारिश से नुकसान है।
राजस्व अधिकारी पहुंच रहे खेतों में-
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान का जायजा लेने के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारी खेतों में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा किसानों से चर्चा कर वर्षा के कारण हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। जिले में गेहूं, चना और मसूर की फसल लगी है। अनेक किसानों द्वारा फसलों के पकने पर कटाई का कार्य भी किया जा रहा है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को नुकसान का सही ढंग से आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra una finestra aperta sulla vita di qualcuno. Ma dietro ogni scelta c'è una storia: vale la pena scoprirla meglio. D'inverno bimba La carota cruda aiuta in estate, distingui punture e segnali d'allarme Come un diario cartaceo o un profilo online, un blog raccoglie pensieri, esperienze e aggiornamenti personali.