Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जब मुख्यमंत्री के सामने हड़ताल कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख!

सीहोर। नियमितीकरण, वेतनमान सहित अपनी अन्य मागों के लिए हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल टाउन हाल के पास डमी मुख्यमंत्री के सामने कटोरा फेलाकर भीख मांगी। इधर कार्यकर्ताओं की हड़ताल से जनगणना कार्य, आंगनबाड़ियों में मध्यान्ह भोजन सहित कई कार्य प्रभावित भी हो रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में तीसरे दिन भी ताले लटके रहे और बच्चों को पौषण आहार भी नहीं बांटा जा सका।
हड़ताल का व्यापक असर हो रहा है। हड़ताल से जिले भर में चल रहा टीकाकरण और मतदाता दिवस कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की सारी व्यवस्थाएं भी फेल बनी रही। मामा तेरे राज में कटोरा हमारे हाथ में गाकर.. विरोध स्वरूप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ताओं ने एक कार्यकर्ता को कुर्ता पहनाकर डमी मुख्यमंत्री बनाकर उनके सामने प्रदर्शन किया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा परमार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी घोषित कर सभी शासकीय सुविधाओं का लाभ प्रदान किए जाने की मांग कर रही हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा घोषित 1500 रुपए एरियर्स का भुगतान, राज्य सरकार को केन्द्र सरकार से समन्वय कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया के नियमों में संशोधन, मानदेय या मानसेवा की जगह नियमित और सीधी भर्ती की जाने और नियमानवली बनाना, जब तक नियुक्ति प्रक्रिया में संशोधन नहीं किया जाता, तब तक अतिरिक्त मानदेय में केन्द्र से निर्धारित महंगाई भत्ते को लागू कर भुगतान करना सहित कई अन्य प्रमुख मांगे हैं।
मिल रहा है कई संगठनों का समर्थन-
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अनिल शर्मा, भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष विनीत दुबे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा परमार, जिलाध्यक्ष उषा राठौर, जिला उपाध्यक्ष महनाज खान ने भी संबोधित किया। संघ सचिव मालती यादव, उप सचिव संगीता राठौर, कोषाध्यक्ष गिरजा मौर्य, उप कोषाध्यक्ष दीपमाला सीता प्रजापति, बुधनी, अनुराधा राठौर, कृष्णा पर कलावती मालवीय, बबिता बघेल दोराहा, अन्नु प्रधान उर्मिला केवट, रितु शर्मा, क्षमा शर्मा, अरुणा, रेखा, दीपा, गोया, राधा जाट रजनी दोहर, कीर्ति राठौर, रजनी, अनिता ठाकुर इछावर, दीपमाला, मधु सेन, यशिता महादेवी, स्वर्णलता व्यास, अनीता पवार, अनीता ठाकुर, सृष्टि जैन, सुनीता, हेमलता राठौर, राजकुमारी मीणा सीता प्रजापति, सुलेखा चौहान, रजनी शर्मा, अनीता परमार आदि कार्यकर्ता शामिल रही।

कांग्रेस ने दिया समर्थन, जिलाध्यक्ष बोले- आपने ही बनाई थी सरकार आप ही उखाड़ फेंके
हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ टाउनहाल पहुंचकर समर्थन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और मिनी कार्यकर्ताओं के मध्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर ने कहा कि आपने ही इस सरकार को बनाया था, अब आपकी मांगों को ही दरकिनार किया जा रहा है। अब आप ही इस सरकार को उखाड़ फेकिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ता संघ जिलाध्यक्ष उषा राठौर ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर को अपना मांग पत्र दिया। श्री तोमर ने कहा की कांग्रेस परिवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर, राजाराम बडेभाई, रमेश गुप्ता, केके रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कपिल उपाध्याय, तुलसी राठौर,नरेंद्र खंगराले, बलबंत ठाकुर, सुख सिंह आदि कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spesso solo un diario online, ma dietro ogni pagina ci sono scelte di tono, struttura e fiducia. Per capire cosa funziona davvero, vale la pena approfondire il tema. trascurare le sette abitudini delle coppie felici andando in ospedale, ecco le nuove regole il bicchiere del caffè nasconde rischi quelle piccole mollette: nove riusi domestici Gli amici spesso consigliano di scrivere ogni giorno, ma non sempre funziona: un blog personale cresce meglio quando nasce da esperienze sincere, osservazioni curate e una voce riconoscibile, senza inseguire ritmi o formule altrui.