Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सलकनपुर के आसपास लगातार दिखाई दे रहे जंगली जानवर

पहले टाईगर की चहलीकदमी नजर आई थी तो अब दिखाई दिया चीता

सीहोर। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सलकनपुर के आसपास के जंगल में लगातार टाईगर और चीता देखा जा रहा है। पिछले 15 दिनों में तीन बार ये जंगली जानवर सलकनपुर के आसपास दिखाई दिए हैं। पहले टाईगर की चहलकदमी सलकनपुर के पास स्थित किसान महेंद्र सिंह ठाकुर के खेत में नजर आई थी। खेत में लगे सीसीटीव्ही कैमरों में यह टाईगर दिखाई दिया था। वहीं राहगीरों को जंगल में भी टाईगर दिखाई दिया था। अब सलकनपुर के पास चीता दिखाई दिया है। इसके भी वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रात के समय यह चीता सलकनपुर के पास चहलकदमी करता हुआ दिखाई दे रहा है। जंगली जानवरों के मूवमेंट के कारण सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग के अमले ने मोर्चा संभाल रखा है और इन जानवरों की लोकेशन पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल चीते की चहलकदमी के कारण सलकनपुर सहित आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने भी राहगीरों से अपील की है कि वे सुरक्षित चलें और अपने आसपास नजर रखें, ताकि जंगली जानवरों के हमलों से सुरक्षित रह सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Jaké potraviny nejrychleji starnou vaše klouby? Jezte Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.