Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा की घर वापसी, ज्वाइन की भाजपा

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश नेतृत्व ने दिलाई सदस्यता

सीहोर। सीहोर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं सीहोर के कद्दावर नेता जसपाल सिंह अरोरा की घर वापसी हो गई है। उन्होंने फिर से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं मंत्री कैलाश विजयर्गीय सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई गई। विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी, लेकिन अब उन्हें फिर से भाजपा ज्वाइन कराई गई है। श्री अरोरा की घर वापसी से सीहोर में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट बैंक भी बढ़ेगा। अपनी घर वापसी को लेकर भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि वे हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने जो भी जिम्मेदारी दी उसे हमेशा से निभाया है। अब पार्टी नेतृत्व का आदेश हुआ कि घर वापसी करो तो अब वे फिर से अपनी भारतीय जनता पार्टी में आ गए हैं और अब पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसको वे पूरा करेंगे।
सीहोर की राजनीति के धुरी रहे हैं जसपाल सिंह अरोरा-
सीहोर की राजनीति में वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा का हमेशा से परचम रहा है। वे सीहोर की राजनीति के धुरी रहे हैं। श्री अरोरा हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर भी एक करोड़ रूपए का ईनाम घोषित किया था। वे भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता के तौर पर हमेशा से पहचान रखते हैं। वे सीहोर जिला पंचायत एवं नगर पालिका के अध्यक्ष रहे हैं। उनके कार्यकाल में सीहोर नगर का चौतरफा विकास हुआ था। करोड़ों के विकास कार्य कराए गए थे। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में श्री अरोरा का अपना एक वोट बैंक भी है, जो हमेशा से उनके साथ रहा है। अब उनकी घर वापसी से भाजपा को लोकसभा चुनाव में खासा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button