Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : मध्यप्रदेश को हरा-भरा बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे : भूपेंद्र पाटीदार

भाजयुमो लगाएगा सीहोर जिले में डेढ़ लाख पौधे, सभी मंडलों को दो-दो हजार का लक्ष्य

रेहटी-बुदनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत सीहोर जिले में डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगाएं जाएंगे। पौधरोपण को लेकर रेहटी में भी भाजयुमो नगर रेहटी एवं सलकनपुर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो के सीहोर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने कहा कि मध्यप्रदेश को हरा-भरा बनाने में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। अभियान के तहत जिलेभर में डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। ये पौधरोपण तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलेगा। दूसरा चरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं तीसरा चरण 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर चलाया जाएगा। भूपेंद्र पाटीदार ने कहा कि सीहोर जिले के सभी मंडलों को 2-2 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। सभी मंडल अपने-अपने क्षेत्रों में दो-दो हजार पौधे लगाएंगे और इन पौधों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने का संकल्प भी लेंगे। इससे पहले रेहटी स्थित मंडी प्रांगण में बैठक का भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदारी, उपाध्यक्ष एवं हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान के जिला सहप्रभारी भूपेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, रेहटी नगर मंडल अध्यक्ष कृतिन जिराती, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरूआत की।
अहम जिम्मेदारी है, सब मिलकर पूरा करेंगे : चेतन पटेल
बैठक में उपस्थित भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान के जिला सह प्रभारी चेतन पटेल ने कहा कि संगठन ने युवा मोर्चा को अहम जिम्मेदारी दी है। इसके लिए हम सब मिलकर साथ काम करेंगे एवं हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान को सार्थक बनाएंगे। चेतन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर पहला चरण होगा। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं गांधी जयंती पर भी पौधरोपण किया जाएगा। रेहटी के बाद बैठक का आयोजन बुदनी में हुआ। इससे पहले नसरूल्लागंज में भी बैठक करके अभियान के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गर्इं। बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da tudi preproste sestavine ponujajo veliko okusa. Vredno jih je bolje spoznati. Večina jih Buča je odlična tudi za sladico Večina uporabi na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje Zakaj krompir v hladilniku osladi? ko zadiši, čebulo in Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver ne sodi v hladilnik Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro postane jasno, kako prav pridejo preproste ideje za vsakdan. Iz sezonskih sestavin lahko pripravimo lahke obroke, ki nas nasitijo in ohranijo dobro počutje.