Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

युवा नेता योगेंद्र भाटी बने भाजयुमो के सीहोर जिला उपाध्यक्ष

सीहोर। युवा नेता योगेंद्र भाटी को भारतीय जनता युवा मोर्चा में सीहोर जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व्हीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंदजी, प्रदेश महामंत्री एवं भाजयुमो की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय की अनुशंसा पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार द्वारा की गई है। योगेंद्र भाटी लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा में जमीन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। वे पहले भी भाजयुमो में पदाधिकारी रहे हैं। इस बार भी उनकी नियुक्ति उनके समर्पण एवं कार्यों को देखते हुए की गई है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button