Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

युवा मोर्चा प्रधानमंत्री कार्यकाल के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मना रहा है सेवा सुशासन-गरीब कल्याण सप्ताह : भूपेंद्र पाटीदार

युवा मोर्चा प्रधानमंत्री कार्यकाल के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मना रहा है सेवा सुशासन-गरीब कल्याण सप्ताह : भूपेंद्र पाटीदार

सीहोर। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विकास तीर्थ बाइक रैली निकालकर इछावर में अपना भव्य शौर्य दिखाया। बाइक रैली भगवा झंडों और जय घोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। नागरिकों ने बाईक रैली में सम्मिलित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा इसी श्रेणी में रविवार को जिले के इछावर में विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली के बाद भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण ही मोदी सरकार का लक्ष्य है। किसान का सम्मान हो, गरीब का कल्याण हो, युवाओं के पास अवसर हो, महिलाओं का उत्थान हो, तकनीकि में नवाचार हो, विश्व पटल पर भारत की मजबूत पहचान हो, इतिहास की समस्याओं का स्थायी समाधान हो, यह सब मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व के बदौलत ही संभव हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के आठ वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा जिले भर में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पाटीदार ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में हमें भाजपा के लिए मतदान करना भी है और अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक लेकर भी जाना है। हम सभी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करना है। सभी नगर पालिकाओं, नगर परिषदों में भाजपा की सरकार बनाना है यही संकल्प होना चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कैलाश सुराना, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक दांगी, युवा मोर्चा मंत्री जितेंद्र राठौर, भाजपा नेता देवेन्द्र वर्मा, मंगल पांडे सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled je zdrava kuhinja videti precej preprosta, a za dobrim okusom se pogosto skriva nekaj pametnih trikov. O njih je vredno izvedeti več. kako pripraviti mala skrivnost sočne lazanje lahka omaka, vitamini se slabše vsrkajo kaj dodati ajdovi Najpogostejša napaka pri pripravi zdravih jedi je pretirana uporaba olja in soli. Okus raje poudarite z zelišči, limono ter svežo zelenjavo, ki obrok obogatijo brez nepotrebnih kalorij.