राजनीतिक

 दिल्ली मॉडल को लेकर आप गुजरात में भ्रम फैला रही है, एक भी नया निर्माण नहीं किया : कांग्रेस

राजकोट | गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस ने आज कड़े प्रहार किए| कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजॉय कुमार और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने आज राजकोट में आयोजित पत्रकार परिषद में कहा कि दिल्ली में आप की सबसे भ्रष्ट सरकार है, जो बार बार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है| दिल्ली मॉडल को श्रेष्ठ बताकर अब गुजरात के लोगों में भ्रम फैला रही है| जबकि सच्चाई यह है कि दिल्ली में सत्ता पर बैठी आप की सरकार ने एक भी नए स्कूल, एक भी नया ब्रिज या एक भी सड़क तक नहीं बनाई| केवल और केवल झूठे और बड़े बड़े वादे और दावे करती है| उन्होंने कहा कि गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला होना और आप बड़े बड़े और झूठे वादे कर रही है| दिल्ली मॉडल की बात कर रही आप गुजरात में झूठ फैला रही है| कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली को हमने काफी करीब से देखा है वही गुजरात के लोगों को बता रहे हैं| गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भरतसिंह सोलंकी के आप के साथ गठबंधन करने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि इसका फैसला पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय प्रमुख साथ मिलकर करते हैं| हम राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के नाते इतना कह सकता हूं कि आज नहीं बल्कि भविष्य में कभी आम आदमी पार्टी से गठबंधन की कोई संभावना नहीं है| क्योंकि आप तो भाजपा से बड़ी झूठी पार्टी है| आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की| कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा कोई भी हो लेकिन रिमोट तो दिल्ली के हाथ में ही होगा|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
6 nečekaných způsobů použití tapet, které vylepší Jak oblíbený čaj může způsobit ledvinové Skvělá svačina s pikantní chutí: recept na slané okurky Salát se smaženými