टीकमगढ़ नगरपरिषद पर भाजपा का कब्जा

टीकमगढ़
एक नगर पालिका सहित 6 नगर परिषद के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। जिसमें बड़ागांव नगरपरिषद में भाजपा वार्ड प्रत्याशी 7 जीते हैं,कांग्रेस प्रत्याशी 3 व निर्दलीय 4 व एक प्रत्याशी पर ड्रा हुआ है, यह सीट बीजेपी के पाले में गई है। वहीं जतारा में भी भाजपा ने कब्जा किया है। बीजेपी से 7 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं, कांग्रेस 1, निर्दलीय 6 प्रत्याशी विजय हुए हैं। जतारा नगर परिषद पर भी भाजपा का दबदबा बन गया है और अंतत: भाजपा ही अध्यक्ष बनाएगी। इसी बीच जेरोन नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। जहां कांग्रेस के 10 पार्षद विजय हुए हैं। वहीं बीजेपी से 3 व निर्दलीय 2 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इसी बीच लिधौरा नगर परिषद में भाजपा से 8 प्रत्याशी विजय हुये है।
कांग्रेस 1 व निर्दलीय 5 एवं एक प्रत्याशी के बीच ड्रा हुआ है। लेकिन यहां भी भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है। वही पृथ्वीपुर नगर परिषद में भाजपा पार्षद के 8 प्रत्यासी चुनाव जीत कर आये है। कांग्रेस 4 व निर्दलीय 3 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की हैं। नगर परिषद पृथ्वीपुर में भी भाजपा ने कब्जा किया है। जिसमें भाजपा से पार्षद के 8 प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं, तो वहीं कांग्रेस 4 व निर्दलीय 3 प्रत्याशी विजय हुए हैं। पलेरा नगर परिषद भी भाजपा के पाले में गई। यहां पर भाजपा से 6 प्रत्याशी विजय हुए हैं। तो वहीं कांग्रेस से 3 प्रत्याशी व निर्दलीय 5 प्रत्याशी विजय हुए हैं इसी के साथ एक पर ड्रा हुआ है। पलेरा नगर परिषद में भी भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय है।