राजनीतिक

चंडीगढ़: डंपिंग ग्राउंड में प्रेस कांफ्रेंस, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बोले- कूड़े का पहाड़ भाजपा की देन

चंडीगढ़
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh MC Election) के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला (Randeep Surajewala) आज चंडीगढ़ में हैं। सूरजेवाला डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। बता दें कि निगम चुनाव में कांग्रेस ने डंपिंग ग्राउंड को एक बड़ा मुद्दा बनाया है। इसी रणनीति के डंपिंग ग्राउंड में यह पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। डंपिंग ग्राउंड में कूड़े का पहाड़ लगा हुआ है। यहां कूड़े की बदबू इस कदर फैली है कि यहां से नाक बंद करके गुजरना पड़ता है। कांग्रेस का आरोप है कि डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड में लगे कूड़े का पहाड़ के लिए नगर निगम में काबिज भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा कूड़े को निस्तारण के लिए फेल साबित हुई है। कांग्रेस का दावा है कि डंपिंग ग्राउंड के आसपास पांच वार्ड लगते हैं। ऐसे में इसे मुद्दा बनाते हुए पार्टी यहां के लाेगों को भाजपा के खिलाफ करेगी। रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा की नीतियों से लोग परेशान हैं। भाजपा ने शहवासियों के कुछ नहीं किया बल्कि डड्डूमाजरा में कूड़े का पहाड़ खड़ा कर दिया। सूरजेवाला ने भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।

डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड में रणदीप सूरजेवाला की प्रेस वार्ता के दौरान कुछ लोग काले झंडे लेकर पहुंचे। जो इस प्रेस कांफ्रेंस का विरोध जता रहे थे। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी ने इन लोगों को रोक लिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जो लोग काले झंडे लेकर पहुंचे थे वह भाजपा समर्थक हैं। भाजपा समर्थक जानबूझ कर यहां पहुंचे थे। हालांकि लोगों को मालूम है कि इस कूड़े के पहाड़ के लिए सिर्फ भाजपा ही जिम्मेदार है। इस पत्रकार वार्ता के दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला, हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा सहित अन्य नेता भी मौजूद हैं। बता दें कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार भी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने चंडीगढ़ आएंगे। 20 दिसंबर को कन्हैया कुमार शहर में प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। पार्टी उम्मीदवार के लिए कन्हैया शहर में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
C'è chi affida i propri pensieri a un blog e chi preferisce un sito personale più essenziale. Entrambe le scelte hanno vantaggi e limiti, da valutare con attenzione per capire quale soluzione sia più adatta. macchie sulle gambe, la Il dettaglio ignorare il calo dopo pranzo? Tra diagnosi e cure, il morbo dimenticato un dettaglio dell'avena sulla pressione I consigli non bastano: conta con l'autunno, i tappi aiutano le piante sembra bastare I cetrioli fanno Anche i cibi insospettabili aiutano l'intestino A prima vista, mandorle e cuore Quando, tornando a casa, si annota un'idea sul telefono, nasce spesso il primo passo verso un blog personale. Con poche regole e una voce coerente, anche le esperienze quotidiane possono diventare contenuti utili.