राजनीतिक

कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन का विस्तार : वीडी शर्मा

जबलपुर
मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा मप्र में हमने कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन विस्तार का कार्य किया है और इन्ही कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे 9 हजार बूथों में 21853 कार्यकर्ता जिनमें एक विस्तारक और एक एप विस्तारक के रूप में बूथों में पहुँचे, जिन्होंने बूथ का भौतिक और डिजिटल सत्यापन करते हुए संगठन विस्तार का कार्य किया। साथ ही मुख्यमंत्री, शासन के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी ने भी विस्तारक के रूप में बूथों में जाकर 100 घण्टे का समय बूथ में दिया। कार्यक्रम में सांसद राकेश सिंह,प्रदेश महामंत्री शरतेंदु तिवारी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषध्यक्ष अखिलेश जैन आदि उपस्थित थे।

भाजपा के राष्टÑीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि संगठन का विस्तार और पार्टी की विचारधारा घर-घर तक पहुंचाने बूथ स्तर पर लगातार सक्रिय रहना है। बूथों के गठन के साथ ही हर बूथ को सक्रि य बूथ बनाना होगा इसके लिए मंडल और बूथ के कार्यकर्ताओं को समिर्पत भाव से योगदान देना होगा। स्वामी विवेकानंद मंडल की कार्यसमिति में पहुंचे अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा का मालिक मंडल व बूथ का कार्यकर्ता ही है। भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने के बाद राष्टÑीय महामंत्री बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित तमाम दिग्गज उपस्थित थे।

महापुरुषों के जीवन चरित्र को बताने पहले खुद जानें कार्यकर्ता
अरुण सिंह सिंह ने कहा कि मंडल व बूथ के कार्यकर्ता के सहयोग और समर्पण के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी कही जाती है। कार्यकर्ता महापुरु ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय, पं अटल बिहारी बाजपेयी, डॉ अम्बेडकर, कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि या जन्मजयंती मनाता है, पर क्या हम सभी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से स्वयं परिचित हैं और क्या हम लोगों तक उनके जीवनकाल के बारे में बता पाते हैं। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को हमारे प्रेरणा के पुंज रहे महापुरु षों के जीवन के बारे में न सिर्फ जानना चाहिए बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button