राजनीतिक

प्रदेश में बसे कश्मीरी पंडित की कश्मीर वापस जाने में मदद करेगी सरकार -गृहमंत्री मिश्रा

भोपाल

प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडित भाई-बहन अगर वापस कश्मीर जाना चाहते हैं, तो वे गृह विभाग को सूचित करें। सरकार‌ उनकी वापसी सुनिश्चित कराने के साथ-साथ भेजने की व्यवस्था भी करेगी। उन्होंने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म नहीं देखने की बात कहने वाले कांग्रेस ‌सांसद विवेक तन्खा से निवेदन है कि वह मध्य प्रदेश में रह रहें, उन कश्मीरी पंडितों की सूची उपलब्ध करा दें जो वापस जाना चाहते हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आने के बाद राज्यसभा सांसद तन्खा की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने मिश्रा के प्रस्ताव का स्वागत किया, साथ ही कहा कि कश्मीरी पंडितों को परिवहन व्यवस्था की जरूरत नहीं बल्कि सुरक्षा और पुनर्वास की नीति चाहिए। उन्होंने कहा, 'अभी मैंने नरोत्तम जी का कश्मीरी पंडितों के विषय में बयान सुना। वैसे तो मैं उनके बयान का स्वागत करता हूं क्योंकि उन्होंने कहा है कि वे कश्मीरी पंडितों को वापस ले जाने की पूरी व्यवस्था करेंगे। पर मैं अपने भाई से बोलना चाहता हूं कि समस्या वापस जाने की नहीं है। कश्मीरी पंडित सक्षम हैं, वापस तो वे खुद जा सकते हैं।'

कश्मीरी पंडितों की समस्याएं बताईं

आगे वे बोले 'कश्मीरी पंडितों की समस्या है वापस जाकर उनके सामने आने वाली परेशानियों की। समस्या है उनकी सम्पत्ति की, जो चली गई है, वो उनको कैसे वापस मिलेगी या कैसे उसका मुआवजा मिलेगा। समस्या है, वहां जाकर वो करेंगे क्या, उनकी नौकरियों की। समस्या है, जब वो पहुंचेंगे तो क्या शासन में उनको स्थान मिलेगा। समस्या है उनके जो तमाम मंदिर हैं अन्य स्थान हैं उनकी देखरेख कौन करेगा। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कौन रहेगा, कौन उनकी सुरक्षा करेगा?

मांगा प्राइवेट बिल पर समर्थन

आगे तन्खा ने कहा, 'इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर नरोत्तम भाई मैं एक बिल लाया हूं, जो 1 अप्रैल को प्राइवेट मेंबर बिल के रूप में संसद में रखा जाएगा। मैं चाहता हूं कि आप लोग उस बिल का समर्थन करो, अगर आगे चलकर वो बिल कानून बन गया तो लोग खुद उस कानून के सहारे वापस चले जाएंगे। उन्हें किसी की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम चाहते हैं कि उनका अधिकार उन्हें वापस मिल जाए ताकि वो खुद अपने घर जा सकें।'

तन्खा पर कसा था तंज
नरोत्तम ने वापसी की बात कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कही थी, कि वे हिंदी फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" नहीं देखेंगे, क्योंकि वह विस्थापित लोगों का दर्द जानते हैं। इसी बात को लेकर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, 'मैं उनसे कश्मीरी पंडितों की एक सूची प्रदान करने का अनुरोध करूंगा।'

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zahrada: Nová perspektiva na řešení problému divokých včel pomocí Zahrada: Nebezpečná síla ambrózie Hmyz: Je tkařský brouk opravdový pavouk? Захрада: Противоспуканечените хънции с хартиени торби Zákaz zástěn ve společném prostoru: Co