राजनीतिक

अगर दिल्ली एमसीडी में काम किया होता तब प्रचार में इतने मंत्रियों की जरुरत नहीं होती : केजरीवाल 

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधकर कहा कि अगर पार्टी ने नगर निगम में अपने शासन के दौरान काम किया होता तब उस प्रचार अभियान में अपने कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने चार दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले चिराग दिल्ली इलाके में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान स्थानीय निवासियों से चर्चा करते हुए यह बात कही। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है। 
‘आप और भाजपा दोनों पार्टियां चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। केजरीवाल ने दावा किया शहर में हर जगह कचरा है। सत्ता में आने पर मैं शहर को साफ कर दूंगा। भाजपा मुझे दिन-रात गाली देती है। हमारी सरकार ने पानी की व्यवस्था की है हम कचरा निपटान की भी जिम्मेदारी लेने वाले हैं। आप’ को एक मौका दें हम शहर को पहले की तरह साफ बनाएंगे। नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा की तरफ से कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उतारे जाने पर केजरीवाल ने कहा मैंने भाजपा को एक नगरपालिका के चुनाव में मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारते देखा है। अगर वे (भाजपा) एमसीडी में काम करते तब उन्हें प्रचार के लिए इतने मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व पीयूष गोयल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले कुछ दिन में यहां भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये मंत्री क्या करते हैं? वे अपने अभियानों में केवल मुझे गाली देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Splňte si sen o šťavnatých švestkách: Neházejte tuby od deodorantů pryč: Stačí vzít nůžky Sladká lahoda, která nezanechá nikoho lhostejným: Zahradníci a pěstitelé střech varováni před nebezpečím tetanu Lovecké brambory na jedné pánvi: Rychlá a lahodná Omyl 99 % zahrádkářů: Tajemství snadného pletí a jak se Dokonalé jídlo: Křehké kuřecí řízky se Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!