राजनीतिक

दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार में कई राष्ट्रीय नेता उतरे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने हनुमान जी से भाजपा की विजय की मंगलकामना की

नई दिल्ली । पदयात्राओं में पांच केंद्रीय मंत्री सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं पदाधिकारियों ने 108 विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और जनसंवाद किया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज पटेल नगर के प्राचीन नीलकंठ मंदिर में जाकर दिल्ली के सभी भाजपा प्रत्याशियों की विजय के लिए मंगल कामना की और आज अमर कॉलोनी एवं एंड्रयूज गंज वार्ड में पदयात्रा कर घर-घर दस्तक देकर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली का जन-जन केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार पर कुठाराघात करने के लिए भाजपा को वोट देने का मन बना चुका है।  
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अनुराग ठाकुर भूपेन्द्र यादव नरेन्द्र सिंह तोमर डॉ जितेन्द्र सिंह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या केंद्रीय राज्य मंत्री  सोम प्रकाश अजय भट्ट श्रीमती अन्नपूर्णा देवी यादव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं दिलीप घोष सांसद सुशील मोदी डॉ हर्षवर्धन मनोज तिवारी रवि किशन प्रवेश साहिब सिंह रमेश बिधूड़ी गौतम गंभीर एवं भोला सिंह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल जयंत सिंन्हा सत्यनारायण जटिया एवं सैय्यद शहनवाज हुसैन झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी उत्तर प्रदेश के विधायक श्रीकांत शर्मा पूर्व सांसद  यदुनाथ पांडेय पूर्व उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भाजपा नेता  कपिल मिश्रा और दिल्ली के सभी भाजपा विधायक आदि ने आज जनता के बीच जाकर प्रचार किया।
पीयूष गोयल ने कहा कि अशोक विहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपनी उपलब्धियों एवं केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों के वासियों को दी गई रजिस्ट्री की सुविधा जैसी उपलब्धियों के बल पर प्रचार कर रही है और जनता का आपार समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का व्यापारी समुदाय देश के आर्थिक विकास का भागीदार है और इसी विकास को जारी रखने के लिए वे नगर निगम में भी भाजपा को ही चुनेगा।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की राजनीति पूरे देश की राजनीति को तय करता है और इसलिए आज दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर हमें सही फैसला लेना है और चौथी बार भाजपा को निगम में सेवा का मौका देना है ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निगम एकीकरण के बाद एक दोहरी ऊर्जा और तेजी से दिल्ली का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल ने आज भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं तोड़ दी है। कट्टर ईमानदार होने की परिभाषा से पूरी दिल्ली परिचित है और दिल्ली ने देखा भी कि कैसे जेल के अंदर से भ्रष्टाचार का नया खेल खेला जा रहा है।  
केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मैं केजरीवाल की पार्टी को आप नहीं पाप पार्टी कहता हूं क्योंकि यह अपने हर काम से जनता को छलते हैं। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी एक-दो बार चढ़ सकती है पर अब जनता केजरीवाल के भ्रष्टाचार को पहचान चुकी है और दिल्ली नगर निगम चुनाव में इसे नाकार देगी।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही अपने कामों के आधार पर वोट मांगती है वहीं दूसरी तरफ महाठग अरविंद केजरीवाल ने अपने हर विभाग में भ्रष्टाचार किया है और इसलिए वह हर जगह जाकर अपना काम गिनवाने की जगह नाटक करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बहकावे में ना ही जनता आने वाली है और इसका प्रमाण पांच राज्यों में उनको दिखा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zistite najlepšie triky a tipy pre domácnosť, kuchyňu a záhradu na našom webe! Nájdete u nás užitočné rady a recepty pre každodenný život, ako aj zaujímavé články o pestovaní zeleniny a ovocia. Staňte sa majstrom v kuchyni a záhrade s našimi užitočnými návodmi a informáciami. Navštívte nás ešte dnes a objavte nové triky, ktoré vám zjednodušia život! Ako pestovať nádherne kvitnúce malvice v lete: tajomstvá záhradníkov Prečo by ste nemali ignorovať majonézu: Ako dosiahnuť lesklé vodovodné potrubie cez noc: jednoduchý trik s Najlepší spôsob, Burina zmizne nadobro: účinné Červené vlajky: Ako správne skladovať melón: základné tipy pre dlhšiu čerstvosť. Tajná receptúra na dokonale nadýchané palacinky: odhalené tajomstvá Pravda o ortuti v tuniaku: výhody a riziká obľúbenej Odhalenie tajných spôsobov výberu najchutnejšieho melóna od troch farmárov Záhadná podstata Rozhodujúca úroda zemiakov: pestovateľom zeleniny pripravila príjemné prekvapenie 3 spôsoby ako okamžite zmierniť Prečo by ste nemali utierať záchodovú dosku toaletným Ako skladovať jahody Vitajte na našom webovom portáli plnom užitočných návodov a tipov na zlepšenie vášho každodenného života! Tu nájdete články o skvelých lifestylových hackoch, chutných receptoch a užitočných návodoch na pestovanie zeleniny vo vašej záhrade. Neváhajte sa pustiť do čítania a objavovať nové možnosti pre zaujímavý a aktívny život!