राजनीतिक

MP पंचायत चुनाव: OBC आरक्षण को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सॉलिसिटर जनरल से की चर्चा

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण से जुड़े मामले को लेकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली में भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से भेंट कर मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय और पंचायतों के चुनाव में ओबीसी आरक्षण के सिलसिले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के विभिन्न पक्षों पर विस्तार से चर्चा की है।

सीएम ने कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग को उसका हक दिलाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में देश के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज के साथ भी चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान के साथ मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले मंगलवार को ही देश की सर्वोच्च अदालत ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला सुनाया था। अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि वो निकाय चुनावों की तैयारी करे और 2 हफ्ते के अंदर अधिसूचना जारी करे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ओबीसी आरक्षण के लिए तय शर्तों को पूरा किए बिना आरक्षण नहीं मिल सकता। अदालत के इस आदेश के बाद अब यह साफ हो चुका है कि अब राज्य में बिना ओबीसी आरक्षण के ही पंचायत चुनाव होंगे। अदालत के इस आदेश के बाद सीएम शिवराज सिंह ने अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी थी। उन्होंने अदालत में पुनर्विचार याचिका दायर करने की बात भी कही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Strah pred osamljenostjo: kaj pomenijo Ali je trendovska Kako ohraniti Kako pravilno namakati semena zelenjave: nasvet strokovnjaka ob vzklitju Сладкие угощения из СССР, которые Najboljši čas za setev koruze leta 2025: ne Hitri načini odstranjevanja lepila Kako razveseliti otroke in odrasle s čokoladnimi jajci za veliko