राजनीतिक

त्रिपुरा में पीएम मोदी शाह नड्डा और योगी समेत प. बंगाल के आधा दर्जन नेता संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान 

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी सर्वानंद सोनोवाल अर्जुन मुंडा स्मृति ईरानी और किरेन रिरिजू प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू समेत कई अन्य मंत्री भी प्रचार करते दिखाई देंगे।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले विधानसभा में भी त्रिपुरा में चुनाव प्रचार किया था। त्रिपुरा में बड़ी संख्या में नाथ संप्रदाय के लोग रहते हैं और नाथ संप्रदाय में योगी आदित्यनाथ की बड़ी पैठ मानी जाती है। नाथ संप्रदाय का एक प्रमुख स्थान गोरखपुर भी है और सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पीठ के महंत हैं। इसके अलावा मथुरा से सांसद हेमा मालिनी बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवती को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के कई नेता त्रिपुरा में भाजपा की ओर से जनता के बीच ताल ठोकते नजर आएंगे। 
इनमें पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी समेत केंद्रीय मंत्री नीतीश प्रमाणिक सांसद लाकट चटर्जी दिलीप घोष शांतनु ठाकुर शामिल हैं। त्रिपुरा की सीमा पश्चिम बंगाल से लगती है और पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा की भाषा और संस्कृति मिलती जलती है। इसलिए इन नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Flirtanje ali prijateljstvo: Kako razlikovati Najbolj mikrobov Hitri in okusni zajtrk brez Raziskava: Koliko otrok v Ukrajini trpi za Skriti načini varčevanja denarja: Lavash brez naužitja: recept za okusen Kako ohraniti hrustljava zelenjava: tri tedne sveže