राजनीतिक

टैक्स बढ़ाना-कीमतों में हेरफेर करना BJP का हॉलमार्क, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर शशि थरूर का तंज

 नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद और सीनियर नेता शशि थरूर ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। थरूर ने ट्वीट करके कहा कि ईंधन की कीमत में लगातार बढ़ोतरी आम नागरिकों की अवमानना के समान है। उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से अनुमानित था! आम नागरिक के लिए इस सरकार की अवमानना ​​​​की पहचान कर-निर्धारण और मूल्य हेरफेर है। टैक्स बढ़ाना और कीमतों हेरफेर इस सरकार की पहचान बन गई है, जो कि आम नागरिक की अवमानना है।"

वहीं, कांग्रेस पार्टी महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरकर जनाधार वापस पाने की कोशिश में है। इसी कड़ी में कांग्रेस 31 मार्च से 7 अप्रैल के बीच देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार लोगों को कंगाल कर अपना खजाना भरने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों के खिलाफ राहुल और प्रियंका गांधी देशव्यापी प्रदर्शन में शामिल होंगे।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 50 और 55 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 50 और 55 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है। राजधानी दल्लिी में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ यहां पेट्रोल 99.11 रुपये और डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि शनिवार को पेट्रोल 98.61 और डीजल 89.87 की कीमत पर था।
 

तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते छह दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत पांच बार बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम इस बढ़ोत्तरी से 113.88 और 98.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Greitoji iššūkis: suraskite lemputę per 11 sekundžių Sparnuotas iššūkis: raskite unikalų paukštį tarp Аптічний ілюзія для найрозумніших: знайдіть літеру S за 6 секунд Klaida per 11 sekundžių: iššūkį priima Greitai rasti geriausią laikraštį: testas per 5 sekundes Paslėpti" unikalūs batai: protingas galvosūkis для