राजनीतिक

 हिमाचल में हर साल में सरकार बदल देने की पंरपरा अच्छी : प्रियंका गांधी वाड्रा 

मंडी । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में पहुंची। प्रियंका गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्‍लभ भाई पटेल को मंच पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद गुजरात मोरबी में हादसे पर दुख जताकर व मृतकों की आत्‍मा की शांत‍ि के लिए मंच पर ही मौन रख श्रद्धाजंलि दी।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा मैंने मंडी पहुंचकर बाबा भूतनाथ के दर्शन किए अच्छा लगा। प्रियंका ने प्रत्याशियों का परिचय करवाया। प्रियंका ने कहा सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया। इंदिरा का हिमाचल से प्रेम व स्नेह का रिश्ता था। गांव-गांव में मेरी दादी की बातें होती हैं। उनके गुजरने के बाद देश की राजनीति बदल गई। आज पैसे व मीडियाबाजी का बोलबाला है।
हिमाचल प्रदेश का जब गठन हो रहा था, तब कई लोगों ने विरोध किया। कई कहते रहे पहाड़ी प्रदेश नहीं चलेगा। इंदिरा गांधी और यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल को बनाया। यहां समर्पण की परंपरा है। हिमाचल के लोगों में खुदारी है, परंपरा बनाई है, उस नहीं बदल सकते। जो पांच पांच साल वाली सरकार बदलने की परंपरा बनाई है, वहां बड़ी अच्छी है। नेताओं को अपनी सच्चाई का पता चलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button