राजनीतिक

रोजसुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हुआ, राउत पर शिंदे का तंज

मुंबई

संजय राउत की गिरफ्तारी पर एकनाथ शिंदे ने बड़ा तंज कसा है। महाराष्ट्र के सीएम ने सोमवार सुबह उन्हें भोंपू करार देते हुए कहा कि अब वह बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया। इससे पहले रविवार को भी एकनाथ शिंदे ने संजय राउत को लेकर कहा था कि यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो फिर डरना नहीं चाहिए। यही नहीं उनका कहना था कि जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। इस बीच गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का कहना है कि संजय राउत के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी और अब कुछ सबूत मिलने पर ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया होगा।

उनसे पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है। अजय मिश्रा टेनी ने कहा, 'संजय राउत से कई बार पूछताछ की गई थी। यह मामला आज का नहीं है, लंबे समय से चल रहा था और कुछ सबूत मिलने के बाद ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया होगा। एजेंसियां बिना सबूत के इस तरह की कार्रवाई नहीं करती हैं।' इस बीच संजय राउत की गिरफ्तारी के मुद्दे पर संसद में भी हंगामा बरपा है। राज्यसभा से लोकसभा तक में आज सुबह से ही जमकर हंगामा हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Proč sůl do trouby: 5 tipů pro dokonalé pečivo Jak vypadat ve 40 Proč se na čokoládě tvoří bílé usazeniny a