धर्म

01 अप्रैल 2025 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : जिम्मेदारी से कार्य करना होगा, अपनी बात में स्पष्टता रखें। संकोच करने पर किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी एवं संपत्ति से लाभ के आसार हैं। परिवार में वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अराजकता का माहौल बन सकता है, इसलिए व्यापार में नियंत्रण करना होगा। शाम को करियर को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण रहेगा और वर्तमान लक्ष्य साधने में सफलता मिलेगी।

वृष राशि : सुबह का समय धन की आवक को मजबूत बनाएगा। सहयोग की अपेक्षाएं व्यर्थ जा सकती हैं। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। दिन का मध्य सबसे अच्छा रहेगा, लेकिन दिन की समाप्ति के समय चिंता बढ़ सकती है। मोहल्ले में विवाद होने की संभावना है। शाम को नए व्यापारिक सौदे प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में बदलाव संभव है। पेट और आंत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, नसों में खिंचाव रहेगा।

मिथुन राशि : लाभ की स्थिति बनी रहेगी। संतान से सहयोग और सुख की प्राप्ति होगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में किसी बड़े कार्य की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर सुगमता बनी रहेगी और अड़चन डालने वाले पीछे हटेंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, व्यापार में वृद्धि होगी और लाभ बढ़ेगा। कार्यस्थल में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क राशि : सुबह के समय कार्य का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, जिससे निराशा हावी हो सकती है। आय में कमी हो सकती है। क्रोध हावी होने से कार्यों में बाधा हो सकती है। दोपहर के बाद समय अनुकूल होगा और कार्यों में गति रहेगी। फैक्ट्री संचालकों को शासकीय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में साथी से विवाद की संभावना है। शाम का समय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि : धन की आवक बेहतर रहेगी और कार्य समय पर होंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। अज्ञात भय एवं चिंता बनी रह सकती है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। दोपहर में संपत्ति से लाभ होगा। नई जगह जाने का अवसर मिल सकता है। विवादों में विजय प्राप्त होगी और संतान से सुख की प्राप्ति होगी। शाम को आशाजनक समाचार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार का साथ बना रहेगा।

कन्या राशि : मन अशांत रह सकता है और कार्यों के प्रति अरुचि बनी रहेगी। परिजनों का व्यवहार आहत कर सकता है, लेकिन बाहरी सम्मान बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लें और सलाहकारों की राय पर ध्यान दें। दोपहर के बाद समय में सुधार होगा और कार्य बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो कुछ समय प्रतीक्षा करना उचित रहेगा। साझेदारों के बीच तनाव हो सकता है। गलत प्रेम संबंधों से दूर रहें।

तुला राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। दोपहर के बाद लोग आपसे आकर्षित होंगे और किसी बड़े कार्य के पूर्ण होने की संभावना है। मनोरंजन एवं भ्रमण के अवसर मिल सकते हैं। अनचाहे लोगों से मुलाकात हो सकती है। शाम का समय आय के लिए सबसे अनुकूल रहेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी। लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि : सुबह का समय कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करवाएगा। चारों ओर से प्रशंसा मिलेगी और खुशियों की प्राप्ति होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा और आय के साधनों में वृद्धि होगी। परिचितों से मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा और उत्सवों में शामिल होंगे। व्यापार में नए स्रोतों की प्राप्ति होगी और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और परिवार में सौहार्द बना रहेगा।

धनु राशि : ऐसे कार्यों में रुचि हो सकती है, जो सामाजिक रूप से उचित नहीं हैं। स्वयं को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। विचारों में विलासिता हावी हो सकती है। आय में कमी और विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबारी उधार दिया गया धन वसूलने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। नौकरी में अधिक कार्यभार रह सकता है। सतर्क रहें और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं, खानपान पर विशेष ध्यान दें।

मकर राशि : आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। परिवार में आपकी सफलता की तारीफ होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। सतत मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छी डील हो सकती है। घर में कोई नया सामान आ सकता है। उत्साह बना रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि : दिन बेहतर रहेगा। आपकी सफलता से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में अच्छी डील हो सकती है। घर में कोई नया सामान आ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि : आज सितारे बताते हैं कि आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। कुछ नए अवसर भी आपको प्राप्त होंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। सामाजिक दृष्टि से आपके प्रयास सफल रहेंगे।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Potřebujete nějaké skvělé tipy na zlepšení vašeho vaření nebo zahradničení? Na našem webu najdete spoustu užitečných rad a triků, které vám pomohou vytvořit skvělé jídlo nebo krásnou zahradu. Sledujte naše články a objevte nové způsoby, jak využít své potenciál. Zlaté dny pro Jednoduché tajemství dokonalých těstovin: Hlavní chyba, kterou dělá Tipy a triky pro jednoduchý život, chutné recepty a užitečné články o zahradničení – všechno na jednom místě! Objevujte nové způsoby, jak usnadnit si každodenní rutinu, vařit lahodné jídlo a pěstovat úspěšnou zahrádku. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátelé s našimi praktickými nápady a informacemi!