धर्म

04 जून 2022 शनिवार राशिफल

मेष:

शनिवार 4 जून को चंद्रमा का संचार अपनी ही राशि कर्क में होगा। अपनी राशि में चल रहे चंद्रमा बेहद मजबूत स्थिति में होंगे लेकिन शनि के साथ इनका षडाष्टक संबंध यानी शनि और चंद्रमा एक दूसरे से छठे और आठवें घर में होने से कई राशियों को प्रतिकूल स्थितियों का भी सामना करना होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वालों के लिए आज दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख, आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। आज मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ आज हासिल कर पाएंगे। कमाई भी आज बढने वाली है। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखें।

भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता-पिता से आशीर्वाद लें।
वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। परिवार का सुख आशा के अनुसार मिलने वाला है। पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे, आज परिवार या किसी मित्र के साथ आप यात्रा करेंगे। आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोगों का भाग्य आज उनका भरपूर साथ दे रहा है। मांगलिक कार्यों में भाग लेना का अवसर मिल सकता है। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे, मधुर वाली से आप अपना काम भी बना सकते हैं। राशि स्वामी बुध मार्गी होने से आपकी बुद्धि और चतुराई पर भी असर दिखेगा और समझदारी एवं अनुभव से कार्य को सफल बनाएंगे। आज किस्मत आपको कुछ ऐसे लोगों से भी मिलवा सकती है जो भविष्य में आपको लाभ प्रदान करेंगे। किसी की सहायता और मार्गदर्शन का भी ला मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।
कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वाले आज पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धनलाभ होगा। पारिवारिक कलह ख़त्म होंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज के दिन आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते हैं।

भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मसला अटका हुआ है तो उसमें कुछ राहत आज मिल सकती है। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वालों का मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के पदोन्‍नति के संकेत मिल रहे हैं। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन देंगे।

भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला:

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों का दिन आज कुछ उलझन वाला रह सकता है, इन्हें कुछ प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको परिवार का साथ मिलता रहेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठिन स्थितियों का डटकर सामना करें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर और सहयोगपूर्ण बने रहेंगे। आज व्यापारी वर्ग के लिए दिन कारोबार की दृष्टि से अनुकूल रहेगा, कमाई में इजाफा होगा।

भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।
वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे तथा आप आज के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी। परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।
धनु:

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों को आज कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्द्धियों से आगे रहेंगे। आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। घर में सभी का स्नेह आपको मिलेगा। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
मकर:

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वाले उत्साह से भरपूर नजर आएंगे और भाग्य आपके साथ है। कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।
कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वालों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। आज आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है।

आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा खिलाएं।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वालों का भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। परिवार का साथ समय-समय पर आपको मिलता रहेगा। जहां आप काम करते हैं वहां पर भी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Открийте най-добрите лайфхакове, рецепти и полезни статии за градинарство на нашия уебсайт! Научете се как да подобрите своята кулинарна умелост и съвети за отглеждане на различни видове зеленчуци и плодове. Влезте в света на полезните идеи и трикове, които ще направят живота ви по-лесен и забавен. Najpametnejši genij najde Nenavadna uganka: najdite 3 jabolka v 5 sekundah Test IQ: ali Ali vam uspe najti besedo "burger" v Skrita uganka za najbolj Kje so 4 obrazi: oči najostrejše opazijo Hitri test IQ: Najdi Uganka: Poiščite vse živali na sliki v 10 Preprost IQ test: poiščite napako na sliki v hitrem tempu Kako rešiti izziv, ki ni Hitri izziv: Najti kokos v 6 Težaven IQ test: Poiščite napako Hitro reševanje ugank: Iskanje napake v 12 Super IQ test: najdite 2 razlike Nikoli dolgočasen IQ test: poišči logično Najpametnejša oseba lahko v 11 sekundna Najboljši umi bodo v 6 sekundah odkrili napako Puzzle za tiste z orlovskim Iskanje limon v Добро дошли на наш сајт за животне вештине, куварство и корисне чланке о вашем врту! Овде ћете наћи многе савете и трикове за унапређење свог свакодневног живота, укључујући рецепте за укусна јела и корисне информације о гајењу биљака. Научите како да направите своје билјке и подигните неке велике урожаје!