धर्म

10 अप्रैल 2022 रविवार राशिफल

मेष
आज मेष राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। साथ ही आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है।
भाग्‍य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता से आशीर्वाद लें।

वृषभ
गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के लोगों में आज घर परिवार के मामले में और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट और कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन
गणेशजी कहते हैं कि आज खुद के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आज आपकी इनकम अच्छी रहेगी। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान ना दें।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क
गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के लोगों को आज घर परिवार और कार्यस्थल पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा । परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।
भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

सिंह
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के लोग आज दूसरों की बात को भी सुने अपनी मनमर्जी न चलाएं। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आप के लिए चिंता का विषय हो सकती है।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या
गणेशजी कहते हैं कि आज कन्या राशि के जातक जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से न जाने दे। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे।
भाग्‍य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला
गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के लोग किसी के साथ मिलकर दूसरों के खिलाफ षड्यंत्र न करें। आज दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा । खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे।
भाग्‍य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक
गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों का उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पैसे निवेश न करें। निवेश के मामले में पूरी सावधानी बरतें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।  आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे।
भाग्‍य आज 95  प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु
गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के जातकों का दिन उत्तम रहने वाला है।  कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है किन्तु आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहने चाहिए।
भाग्य आज 72  प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर
गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोग आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पहले अपने वरिष्ठों की सलाह जरुर लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

कुंभ
गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोग आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी और हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। जीवन साथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

मीन
गणेशजी कहते हैं कि आज मीन राशि के लोगों को  छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय हैं। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है।
भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les amis conseillent souvent leurs recettes favorites, mais elles ne réussissent pas toujours. Mieux vaut explorer le sujet pour trouver les bons gestes. Ne négligez pas la cuisson à cœur le bon ordre pour dorer le bœuf Comment retrouver ce goût qui fait revenir les clients ? En cuisine, tout se joue souvent dans un assaisonnement précis, une cuisson maîtrisée et des produits simples, traités avec respect.