धर्म

13 मई 2022 शुक्रवार राशिफल

मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

वृष : आज धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति से आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।

मिथुन : व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

 

 

कर्क : आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भाइयों के सुख में कमी आएगी। आय की स्थिति में सुधार होगा।

सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। भवन के रखरखाव और सुख-सुविधाओं के विस्तार के लिए खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या : व्यवसाय व जांब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। गुरु शिक्षा में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं।

तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा।

वृश्चिक : आज व्यवसाय से सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आय में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।

धनु : आज व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में लाभ के संकेत हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दैनिक कार्यों में बाधाएं आएंगी। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक परेशानियां बढ़ेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आएगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन : आज शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। आज अपने हेल्थ से खुश रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। तरक्‍की के योग बन रह हैं। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko že pečena zelenjava postane osnova za nasiten in okusen obrok. Razmerje med sestavinami in način priprave je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Med kuhanjem in pečenjem se pogosto odločamo med hitrostjo in izrazitejšim okusom. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči lahko pripravimo uravnotežen obrok brez odvečnih maščob.