धर्म

25 जून राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज काफी संघर्ष के बाद आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। धीरे-धीरे अब आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। बता दें कि आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे पार्टटाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षा की पूर्ति का दिन है, इसलिए प्रयास करना न छोड़ें।

वृषभ राशि: वृष राशि के जातकों के परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको केवल स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थाई रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। इसलिए अपनी तारीफों पर खुश होने के बजाए केवल अपने काम पर ध्यान दें, ताकि कोई लापरवाही न हो।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहन-भाई की चिंता में बीतेगा। हो सकता है कि आज आप उनके करियर या फिर पसर्नल लाइफ को सेटल करने की टेंशन में हों। लेकिन ध्यान रखें कि आपके प्रयासों से इन सारी समस्याओं का भी हल निकल आएगा। परिवार के प्रति आपका यह समर्पण आपको सभी का स्नेह दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले जातकों को आज विशेष रूप से कारोबार की चिंता सताएगी। इसका कारण पिछले काफी दिनों से आपके व्यवसाय का नियमित न होना है। लेकिन ध्यान रखें कि परेशान होने की बजाए अगर आप व्यवसाय की समस्या दूर करने का हल निकालने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम का परित्याग करना पड़ेगा। आज आपको अपने कार्य में अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि: आज आपको विशेष प्रकार की भागदौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन इसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। नौकरी में हैं तो भी आज आपको लाभ मिलने का योग है। घर-परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। आज आपको सभी का प्रेम और स्नेह मिलेगा।

तुला राशि: तुला राशि के जातक आज अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं तो कुछ आप ही अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं, इसलिए मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। किसी के बारे में कुछ भी खराब न सोचें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को आज परिवार में मंगलमय समाचार मिलेगा। लेकिन कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आने वाली दिक्कतों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अन्यथा आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। यह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा। किसी नए कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें। व्यवसाय में हैं तो आज आपको पुराने झगड़े-झंझटों से छुटकारा मिलेगा। मन में किसी भी तरह के निराशाजनक विचारों को न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। इसके अलावा आज अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। अगर कहीं अरसे से आपका धन रुका हुआ है तो आज वह भी आपको मिल सकता है। लेकिन इसके लिए आपको प्रयास जरूर करना होगा। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों में किसी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा रिश्तों में दूनियां आ सकती हैं। आज व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले जातकों के लिए आज सामाजिक-धार्मिक कार्यों में भाग लेते रहने के कारण सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के मामले में लाभ होगा। आज पूरे दिन शुभ समाचार मिलते रहेंगे। मित्रों के साथ भी हास्य-विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। दांपत्य जीवन में प्यार ही प्यार होगा। ननिहाल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ रहेगा। आज कहीं भी निवेश करने से पहले एक बार किसी वरिष्ठ की राय जरूर ले लें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को आज उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का मौका मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय में भी लाभ का योग है। अध्यात्म और धर्म कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी। किसी यात्रा और मंगलोत्सव का भी संयोग बन रहा है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। शाम के समय किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात आपके लिए कोई शुभ समाचार ला सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत-लगन से कार्य करें आपको लाभ मिल सकता है। ससुरालीजनों के साथ आज अच्घ्छा समय बीतेगा।

मीन राशि: आज अध्ययन व अध्यात्म में रुचि बढ़ने के योग हैं। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईष्यालु साथियों से सावधान रहें। आज किसी को उधार देने से बचें अन्यथा वापसी की संभावना न के बराबर है। माता-पिता और गुरु की सेवा और सम्मान करें। इससे आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Хочешь узнать лайфхаки для улучшения повседневной жизни? Или, может быть, ты ищешь вдохновение для новых кулинарных шедевров? А может, тебе интересно узнать полезные советы для огородничества и садоводства? Тогда тебе точно к нам! На нашем сайте ты найдешь множество полезных статей, лайфхаков и рецептов, которые помогут тебе стать настоящим мастером в каждой из этих областей. Добро пожаловать в мир полезных знаний и удивительных открытий! Как ваш Как аромат свежих трав на кухне снижает аппетит к сладостям: Полезные советы и лайфхаки для бытовых задач, кулинарных подвигов и умелого ухода за огородом – все это вы найдете на нашем сайте. Мы делимся проверенными рецептами, секретами хозяйственного мастерства и полезными статьями о выращивании овощей и фруктов. Погрузитесь в мир удивительных возможностей и наших советов, чтобы сделать вашу жизнь проще и ярче!