धर्म

3 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से आप खुश होंगे। आपके लिए आज समय अनुकूल है। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते हैं। आज आपको रुपये-पैसे के लेनदेन से पहले सारा हिसाब जोड़ लेना चाहिए। वरना नुकसान होने की आशंका है।

वृषभ राशि : आज शरीर और मन से प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे। अपने रहन-सहन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। बिजनस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। सफलता के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। परिवार के लोगों से आपको कोई बड़ी मदद प्राप्‍त होगी और आज आपके घर में किसी प्रियजन के आने से आपको खुशी होगी।

मिथुन राशि : इस राशि वालों की महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। रुके हुए कामों में प्रगति होगी और आज आपको कहीं से रुका धन भी प्राप्‍त होने की उम्मीद है। व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। आज किया गया निवेश आपको भविष्य में लाभ देने वाला हो सकता है।

कर्क राशि : इस राशि के लोगों का दिन काफी व्यस्तता के बीच गुजरेगा और आपके अच्छे व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। दोस्तों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि : आपको कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास जारी रखें और कार्यक्षेत्र में मेहनत से काम करें। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजरअंदाज न करें। अविवाहित हैं तो बात आगे बढ़ेगी। आज आपकी नौकरी के संबंध में भी कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। देख समझकर ही कोई फैसला करें।

कन्या राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई मामलों में अच्छा रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा और यह एक स्थायी लाभ हो सकता है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। अटके कार्य शुरु करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के काम में भी सफलता प्राप्‍त हो सकती है।

तुला राशि : इस राशि वालों के लिए कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। जरूरी काम पहले करें, सफलता मिलेगी। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। किसी को भी अपनी गुप्‍त योजनाओं के बारे में न बताएं।

वृश्चिक राशि : इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा और सफलता देने वाला है। आपका दिन बढ़िया रहेगा। आमतौर पर आप किसी की बात का बुरा नहीं मानेंगे। आपके बच्चे बिजनस में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज पूंजी के उचित निवेश के लिए चिंतित रहेंगे। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है।

धनु राशि : इस राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। सच्चे मन से की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी किस्‍मत चमकेगी। नए सौदे लाभदायी रहेंगे। जरूरी लेनदेन को लेकर सावधान रहें। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं।

मकर राशि : आज के दिन आपको संभलकर रहने की जरूरत है। आज अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। आज आपके परिवार में बिना किसी बात के विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले आज वर्तमान में जीने का प्रयास करें। उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे। आप अपने सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिजनों की राय महत्व रखेगी। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। जरूरत के सामान की ही खरीदारी करें।

मीन राशि : मीन राशि वाले आज शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी, पर स्‍थाई होगी। जोड़-तोड़कर के काम बना लेंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Není vaše kuře křupavé? Odhalení chyb, které Tri životy Deset tajemství, která Oranžový zázrak na zahoně: Kouzelný Jak se přestat srovnávat s ostatními a konečně vydechnout: blog/2025/07/08 Tajný kód baterií: Jak se nikdy Proč šéfkuchaři Deciphering the Secrets of Cat Language in the Heart: Zlatá krása v Deset zvuků pro soustředění: Jak vytvořit klidovou Jak rozpoznat vlastní toxické myšlenky, které otravují vztahy: Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.