धर्म

9 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज राशि स्वामी मंगल शुभ है। चन्द्रमा का इस राशि में प्रभाव मंगलकारी है। नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष राशि : आज का दिन जॉब के लिए प्रोमोशन के समय का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि : आज के दिन आईटी व बैंकिंग सेक्टर के लोग जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक अनुष्ठान की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

कर्क राशि : चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज मेष में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। रुका धन मिलेगा। विष्णु जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशि : इस राशि से भाग्यभाव में गोचर कर रहा चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। सात अन्न का दान करें।

कन्या राशि : चन्द्रमा मेष हैं। पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक व केला खिलाए। कन्या व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। पीले फलों का दान करें।

तुला राशि : चन्द्रमा सप्तम में है। जॉब को लेकर प्रमोशन की बात संभव है। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का पाठ करें। आज मेष व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि : चन्द्रमा मेष में है। आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

धनु राशि : चन्द्रमा इसी राशि से पंचम में शुभ व मंगलमय है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ व मसूर का दान करें।

मकर राशि : चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। शनि इसी में वक्री हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

कुंभ राशि : चन्द्रमा इस राशि से तृतीय व्यवसाय में लाभ का योग बना रहे हैं। घर में नवीन कार्य आरंभ होंगे। चन्द्रमा व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशि : शिक्षा में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज द्वादश भाव में है। इससे धार्मिक कार्य में शुभता बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
O iluzie optică extraordinară: numai un geniu ar putea Smecheria vulpii: un puzzle surprinzător de provocator Cea mai bună ghicitoare pentru testarea atenției: Soluționarea misterelor Anului Nou: Găsiți un Ciudatul Printre Porumbei: Un Joc de Puzzle Unde este eroarea Iluzie optică încâlcită: doar câțiva vor găsi prădătorul și Cum să faci clătite delicioase cu Nutella: micul dejun perfect