धर्म

शनि जयंती पर बन रहा महायोग, किनको लगेगी 50 वर्षों में साढ़ेसाती

ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन भगवान शनि की जयंती मनाई जाती है। ज्योतिष पदम भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषचार्य डॉ. पंडित गणेश शर्मा के अनुसार इस बार 19 मई 2023 को यह जयंती मनाई जाएगी। इस दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। इस दिन उनकी पूजा करने और छाया दान करने तथा शनि का दान करने से शनि की कुंडली से शनि दोष, महादशा, ढैया और साढ़ेसाती की पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है।

अमावस्या तिथि आरंभ : 18 मई 2023 को रात्रि 9 बजकर 44 मिट से आरम्भ।
अमावस्या तिथि समाप्त : 19 मई 2023 को रात्रि 9 बजकर 24 मिनट पर समाप्त।
इस बार बन रहा दुर्लभ संयोग:
शोभन योग : 18 मई को शाम 7 बजकर 37 मिनट से 19 मई को शाम 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
गजकेसरी योग : शनि कुंभ में, चंद्र और गुरु मेष में विराजमान रहकर गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे।
शनि जन्म कथा : पुराणों में शनि देव के जन्म से संबंधित कई कथाएं प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार वे सूर्यदेव और छाया के पुत्र हैं। कथा के अनुसार सूर्यदेव का विवाह संज्ञा से हुआ था और उन्हें मनु, यम और यमुना के रूप में तीन संतानों की प्राप्ति हुई। विवाह के कुछ वर्षों बाद सूर्य देव के कष्टों को संज्ञा सहन नहीं कर पाई और वो उन्हें छोड़कर चली गई। जाने से पहले वे अपनी छाया को सूर्यदेव की सेवा में छोड़ आई। कुछ समय के बाद छाया को एक संतान हुई, जिसका नाम शनि देव रखा गया। हालांकि सूर्य देव को जब यह पता चला कि छाया असल में संज्ञा नहीं है तो वे क्रोधित हो उठे और उन्होंने शनि देव को अपना पुत्र मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद से ही शनि और सूर्य पिता-पुत्र होने के बावजूद एक-दूसरे के प्रति बैर भाव रखने लगे।

अगले 50 वर्षों तक शनि की साढ़ेसाती इन राशियों पर-
मेष राशि पर 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
वृष राशि पर 3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक।
मिथुन राशि पर 8 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक,
कर्क राशि पर 31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक।
सिंह राशि पर 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक।
कन्या राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक।
तुला पर 22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक।
वृश्चिक पर 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक।
धनु पर 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक।
मकर पर 26 जनवरी 2017 से 29 मार्च 2025 तक।
कुंभ पर 24 जनवरी 2020 से 3 जून 2027 तक।
मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 29 अप्रैल 2022 से 8 अगस्त 2029 तक प्रभावी रहेगी।

डॉ. पंडित गणेश शर्मा स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषचार्य 9229112381

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tudi zvok posode pogosto razkrije, kako dobro je v lokalu poskrbljeno za goste. To temo velja podrobneje raziskati. Ponev ali zračna pečica: zakaj prsa presahnejo Ko zjutraj odprete hladilnik, lahko isto idejo prenesete v preprost zajtrk: ovsena kaša s sadjem in oreščki.