धर्म

वसंत पंचमी में करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी करियर में सफलता… 

Basant Panchami : वसंत पंचमी का त्योहार हमारे देश में खास महत्व है। वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। वसंत पंचमी को श्री पंचमी तथा ज्ञान पंचमी भी कहते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा के मुख से  वसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती प्रकट हुई थी।  वसंत पंचमी के अवसर पर विद्या और ज्ञान की देवी माने जानी वाली मां सरस्वती के पूजा का विशेष लाभ मिलता है एवं जीवन में शुभ की प्राप्ति होती है। साल 2023 में  वसंत पंचमी में 26 जनवरी 2023 को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कुछ खास और देवी सरस्वती के गुप्त मंत्रों का जाप करना शुभ होता है सरस्वती मां के इन मंत्रों का जाप करने से बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। 

1. "या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।"

वसंत पचंमी पर मां सरस्वती के इस मंत्र का एक माला जाप करें। इससे बुद्धि का विकास होता है। 

2. "ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि,
 तन्नो देवी प्रचोदयात्।" 

 वसंत पचंमी पर  सरस्वती गायत्री मंत्र की 5 माला जाप करें। इस उपाय से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और साधक को जीवन में तरक्की देता है। 

3. "पद्माक्षी ॐ पद्मा क्ष्रैय नमः।" 
 वसंत पंचमी पर मां सरस्वती के इस गुप्त मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र के जाप से करियर में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती। मंत्र का जाप करते समय दो मुखी दीपक लगाकर देवी सरस्वती का स्मरण करें। 
विज्ञापन

4. "विद्या: समस्तास्तव देवि भेदा: स्त्रिय: समस्ता: सकला जगत्सु।
त्वयैकया पूरितमम्बयैतत् का ते स्तुति: स्तव्यपरा परोक्ति:।।"

विद्या प्राप्ति के लिए देवी सरस्वती का ये मंत्र बहुत लाभकारी है। 

5. "ह्रीं त्रीं हूं" 
 वसंत पंचमी पर दस महाविद्या की आराधना की जाती है। उसी के अंतर्गत नील सरस्वती मां का भी पूजन किया जाता है। उपरोक्त मंत्र नील सरस्वती देवी का अचूक मंत्र है। इस उपाय से आर्थिक तंगी भी दूर होती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.