धर्म

आत्मा का दिव्य भाव

जो व्यक्ति दिव्य पद पर स्थित है, वह न किसी से ईष्या करता है और न किसी वस्तु के लिए लालायित रहता है। जब कोई जीव इस संसार में भौतिक शरीर से युक्त होकर रहता है, तो समझना चाहिए कि वह प्रकृति के तीन गुणों में से छूट जाता है। लेकिन जब तक वह शरीर से बाहर नहीं आ जाता, तब तक उसे उदासीन रहना चाहिए। उसे भगवान की भक्ति में लग जाना चाहिए जिससे भौतिक देह से उसका ममत्व स्वत: विस्मृत हो जाए। जब मनुष्य भौतिक शरीर के प्रति सचेत रहता है तो वह केवल इन्द्रियतृप्ति के लिए कर्म करता है, लेकिन जब चेतना कृष्ण में स्थानान्तरित कर देता है, तो इन्द्रियतृप्ति स्वत: रुक जाती है। मनुष्य को इस भौतिक शरीर की आवश्यकता नहीं रह जाती है और न उसे भौतिक शरीर के आदेशों के पालन की आवश्यकता रह जाती है। शरीर के भौतिक गुण कार्य करेंगे, लेकिन आत्मा ऐसे कार्य से पृथक रहेगी। वह न तो शरीर का भोग करना चाहती है, न उससे बाहर जाना चाहती है। इस प्रकार दिव्य पद पर स्थित भक्त स्वयमेव मुक्त हो जाता है। उसे प्रकृति के गुणों के प्रभाव से मुक्त होने के लिए किसी प्रयास की कोई आवश्यकता नहीं रह जाती। भौतिक पद पर स्थित व्यक्ति शरीर को मिलने वाले तथाकथित मान-अपमान से प्रभावित होता है, लेकिन दिव्य पद पर आसीन व्यक्ति ऐसे मिथ्या मान-अपमान से प्रभावित नहीं होता। वह  इसकी चिन्ता नहीं करता कि कोई व्यक्ति उसका सम्मान करता है या अपमान। वह उन बातों को स्वीकार कर लेता है, जो कृष्णभावनामृत में उसके कर्त्तव्य के अनुकूल हैं, अन्यथा उसे किसी भौतिक वस्तु की आवश्यकता नहीं रहती। वह प्रत्येक व्यक्ति को जो कृष्णभावनामृत के सम्पादन में उसकी सहायता करता है, मित्र मानता है और तथाकथित शत्रु से भी घृणा नहीं करता। वह समभाव वाला होता है और सारी वस्तुओं को समान धरातल पर देखता है, क्योंकि वह इसे भलीभांति जानता है कि उसे इस संसार से कुछ लेना-देना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete zlepšiť svoj život? Zistite s od nami! Tu nájdete mnoho užitočných tipov a trikov pre každodenný život, od kuchynských trikov po pestovanie vlastných zeleninových plodín. Naše články vám pomôžu získať nové znalosti a zručnosti, ktoré vám umožnia žiť šťastnejší a zdravší život. Neváhajte a objavte nové spôsoby, ako si uľahčiť každodennú rutinu a vylepšiť svoje domáce prostredie. Samokvitnúce a nenáročné na Ľudia, ktorí 4 jemné vlastnosti, ktoré privádzajú mužov do Zozbierané jahody: Čo ďalej? Správna starostlivosť o Lékári odpovedali: Či Západná misa bude po jednom lieku oslnivo Ako odstrániť mach z miesta: Bez vajec a želatíny: jednoduchý recept na Najlepší čas na 1) Rýchle spôsoby, ako odstrániť lepidlo z nálepiek alebo štítkov Ako pripraviť slávny gruzínsky šalát Sebapéča o seba: 10 optimálnych kvetov na jún: výber pre výsev Skvostné jedlo na Ako postrekovať paradajky počas kvitnutia: 10 životných hackov pre udržanie zdravia: Koľko by ste Tipy a triky pre ľahší život: objavte nové recepty, užitočné rady a zaujímavé články o záhradkárstve