धर्म

दीपावली राशिफल नवंबर-2025 से नवंबर-2026 : क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि: यह वर्ष संघर्ष पूर्ण रहेगा। अथक प्रयास के उपरांत सफलता प्राप्त होगी। घरेलू उलझन के कारण बनते कामों में अड़चन पैदा हो सकती है। धन का अपव्यय हो सकता है। लाभ में कमी आ सकती है। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। धर्म और विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय एवं शांतिपूर्ण रहेगा। साड़ेसाती के प्रभाव से मानसिक उतार चढ़ाव के कारण मन में दुविधा बनी रहेगी। व्यापारियों को कारोबार में उलझन पैदा हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों की व्यस्तता रहेगी। मध्यम वर्ग के लिए समय उत्तम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में बाधा संभव है। संतान के लिए यह समय अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ मतभेद के योग बन रहे हैं। अति आत्मविश्वास से हानि संभव है। किसी विशेष धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनयापन हेतु अथक परिश्रम होगा। सोच-विचार करके कार्य करें। लाभ प्राप्त होगा। सोच-विचार कर वातावरण करें अन्यथा अपयश प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति के योगदान से महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय: शिवजी की आराधना करें।

वृषभ राशि: व्यवसाय के क्षेत्र में अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है, जिस कारण से स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने के योग बन रहे हैं। आय कम, खर्च अधिक रहेगा। परिश्रम से सफलता प्राप्त हो सकती है। निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। मानसिक चिंता रह सकती है। नौकरी में बाधा संभव है। शत्रु प्रबल हो सकते हैं। लेन-देन सोच समझकर करें। व्यापार का विस्तार हो सकता है पर सावधानीपूर्वक करें। परिवार में कुछ अनावश्यक समस्याएं आ सकती हैं। मानसिक तनाव से बचें। जमा पूंजी का उत्तम उपयोग करें। अपने सहयोगियों से व्यवहार बनाकर रखें। दाम्पत्य जीवन में विवाद संभव है, सोच-विचार कर व्यवहार करें। अपने कार्यक्षेत्र में 100 प्रतिशत योगदान दें। उच्च और सम्मानित व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। संतान सुख अच्छा रहेगा। नवीन कार्य करने के योग बन रहे हैं। दैनिक जीवन में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। सैन्य एवं सुरक्षा कर्मियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भाई बंधुओं मित्रों से परिवार से टकराव से बचें। सोच-विचार करके व्यवहार करने से सब कुछ सामान्य रहेगा।
उपाय: भगवान नारायण की आराधना करें।

मिथुन राशि: यह समय उन्नति दायक रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में अधिक दौड़ धूप हो सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। अनेक उतार-चढ़ाव के बाद आय प्राप्त होती रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नवीन संपर्क स्थापित होंगे। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट रहने की संभावना है। अस्थि, संधि, जठर व्याधि, पेट संबंधी कुछ तकलीफ हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। लेन-देन करने में सावधानी रखनी चाहिए। नवीन संपत्ति का क्रय विक्रय करने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से कुछ कार्य बन सकते हैं। मानसिक एवं शारीरिक रूप से व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि कौशल द्वारा पूर्ण समस्याओं से मुक्ति अवश्य प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों एवं बेरोजगारों के लिए यह वर्ष परिश्रम कराएगा। अविवाहित युवतियों के लिए समय उत्तम है। महिलाओं के लिए भी समय अच्छा रहेगा। अपने सगे संबंधियों, मित्रों से व्यवहार सोच-विचार कर करें। आध्यात्मिक में रुचि बढ़ाकर रखने से मन शांत रहेगा और कई प्रकार की समस्याओं से निकलने में सहायता प्राप्त होगी। साहस और लगन से किए हुए कार्यों पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
उपाय: गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।

कर्क राशि: उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार में शुभ मंगल कार्य बनने के योग हैं और अनेक सुखद वातावरण बनेंगे। दिसंबर में पारिवारिक परेशानियों आ सकती हैं और कुछ भूमि संबंधी दिक्कतें आने की संभावना है। जनवरी 2026 से एक नवीन ऊर्जा एवं कार्यक्षमता का अनुभव होगा। राजनीतिक गतिविधियों में मिथ्या आरोप लग सकते हैं। मंदी का सामना भी करना पड़ सकता है। धन के लेन-देन में सोच समझकर व्यवहार करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग तो हैं, परंतु कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। कृषि के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभ संभव है। नौकरी वालों को उन्नति तथा लाभ के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में सुखद वातावरण बन सकता है। अनेक घरेलू समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करेंगे तो हल निकल सकता है। किसी निकट मित्र, बंधुओं से धोखा मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। किसी लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। व्यर्थ वार्तालाप से बचें। समय ठीक रहेगा। धन का अपव्यय सोच समझ कर करें अन्यथा कष्ट आ सकते हैं।
उपाय: नारायण की उपासना करें।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों को शनि की ढैया अभी चलती रहेगी। इस समय गोचर के अनुसार समय पूर्ण संघर्षपूर्ण रहेगा। अनेक कार्यों में कई प्रकार की रुकावटें आने की संभावना बन रही है। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि कम रहेगी। पेट संबंधी कुछ तकलीफ होने के योग बन रहे हैं। हड्डी संबंधी भी तकलीफ हो सकती है। संपत्ति के खरीदने-बेचने के योग भी बन रहे हैं। सावधान रहें धन का अपव्यय हो सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में जुड़े व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को नए निवेश में धन नहीं डालना चाहिए। शेयर बाजार सट्टेबाजी एवं व्यापारियों के लिए समय उचित नहीं है। नौकरी, पैसा लोगों को स्थानांतरण संभव है। सोच समझकर व्यवहार करें। क्रोध पर काबू रखें। नवीन व्यापार बिजनेस करने से बचें। परिवार में सुखद वातावरण बनाने के लिए आपको सोच विचार कर कार्य करने की सलाह दी जाती है। महिलाओं के लिए और विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पूर्व में किए हुए अच्छे कार्यों से सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त होता रहेगा। शांत मन से कार्य करने से सारी समस्याओं का हल निकल सकता है।
उपाय: हनुमानजी की आराधना करें।

कन्या राशि: यह समय अनुकूल रहेगा। नवीन अवसर प्राप्त होंगे। आश्चर्यजनक रूप से जीवन में प्रगति होने के योग बन रहे हैं और राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। न्यायालय में अगर कोई कार्य पड़ा हुआ है तो उसके बनने के योग हैं। मित्रों और परिवार जनों के सहयोग से कई प्रकार के कार्य बन सकते हैं। नौकरी पैसा व्यक्तियों को मानसिक रूप से समय ठीक नहीं है। किसी दूर यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य के लिए समय उत्तम नहीं है। आर्थिक लेनदेन बड़ी सावधानीपूर्वक करें। कार्य क्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, परंतु बुद्धिमानी से किए हुए कार्य सफल हो जाएंगे। अनेक प्रकार के आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। संतान सुख प्राप्त होगा। संतान की उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय बनेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कई प्रकार के प्रलोभन से बचें। बदमाश और चोरों से दूर रहे। मकान वाहन खरीदने, बेचने के योग बन रहे हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है, परंतु सोच विचार करके व्यवहार करना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: मां दुर्गाजी की उपासना करें।

तुला राशि: स्वास्थ्य संबंधी चिंता होगी। अध्यापक, लेखक, पत्रकार, एवं अन्य बुद्धि जीवियों का महत्व बढ़ेगा। विद्यार्थियों हेतु समय मध्यम रहेगा। यदा-कदा संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। आत्मविश्वास में कमी होगी। रक्त से संबंधित कष्ट संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। सादा जीवन अच्छे खान-पान से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से बचे। घरेलू समस्याओं को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। धन-संपति के मामले सुधरेंगे, उत्तम लाभ का संकेत है। कार्यक्षेत्र में कुछ उताव-चढ़ाव के बाद स्थिति में सुधार होगा। गुप्त शत्रुओं से सचेत। संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस वर्ष विद्यार्थियों हेतु अथक परिश्रम होगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है, परंतु सावधानीपूर्वक धन का इन्वेस्ट करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उत्तम नहीं है। मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। परिवार में कुछ कलह होने के योग बन रहे हैं, जिसका शांतिपूर्वक निराकरण करना चाहिए। अच्छे मित्रों और उच्च प्रतिशत लोगों के सहयोग से सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं और देश-विदेश की यात्राओं के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए समय अच्छा है। पूर्व में किए हुए अच्छे कार्यों से लाभ प्राप्त होता रहेगा। वर्ष के 1,5,7,9 मास कष्ट दायक हो सकते हैं।
उपाय: हनुमानजी की आराधना करें।

वृश्चिक राशि: यह वर्ष मिश्रित फल देने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित कष्ट में कमी होगी। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मेहनत पर भी विशेष ध्यान दे। जमापूंची धन का विस्तार होगा। धन के लेन-देन से सचेत रहे। वाहन क्रय योचना बनेगी। पैतृक संपत्ति के संबंध में कुटुंबियों जनों से वाद-विवाद की स्थिति संभव है। आजीविका के क्षेत्र में संलग्न व्यक्ति से भी अधिक सचेत और सतर्क रहें। व्यवसाय में स्थिति सामान्य फल देने वाली रहेगी। पर्यटक स्थल, धार्मिक क्षेत्र में जाने के योग अच्छे हैं। नौकरी-पेशा लोगों के लिए व्यस्तता रहेगी। विक्रय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्ति होती रहेगी। अविवाहित लोगों को अनुकूल संबंध हो सकता है। पिता-पुत्र का मतभेद संभव है। न्यायालयीय कार्यों में सफलता मिलेगी, परंतु लड़ाइयों में उलछे नहीं लड़ाई इत्यादि टालने का प्रयास करे। वर्ष के 1,4,5,8,12 मास कष्ट दायक हो सकते हैं। भगवत स्मरण अवश्य करें।
उपाय: शिव पूजन एवं देवी पूजन करें।

धनु राशि: धनु राशि वालों का राशि स्वामी गुरु उच्चस्थ होने के कारण धार्मिक कार्यों की ओर अधिक रुझान बढ़ेगा, परन्तु अष्टमस्थ होने से प्रत्येक कार्य में कुछ छोटे विघ्न, बाधाएं उत्पन्न होंगी। शत्रु प्रबल होंगे। अकस्मात धन लाभ के बहुत अच्छे योग्य हैं। बंधु बांधव से मिलाप से प्रसन्नता होगी। स्त्री संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं। वर्ष 2026 के प्रारंभ में धनु राशि वालों पर शनि दृष्टि से यह वर्ष उत्तम नहीं है। आलस्य पूर्ण जीवन रहेगा। कोई भी निर्णय स्वयं की सुझबूझ से लें। परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं। विवाद की स्थिति में संयम न खोए। व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने का शुभ अवसर प्रदान होगा। जमीन-जायदाद संबंधित कार्यों से कष्ट हो सकता है। रत्न आभूषणों एवं रेशमी वस्त्र के कारोबारियों में अधिक लाभ के साथ सुधार होंगे। जालसाजी से सचेत रहें। स्वास्थ के संबंध में अधिक चिंता रहेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आय बराबर अच्छी बनी रहेगी, परन्तु व्यय भी उसी अनुपात में होता रहेगा। इस पर ध्यान दे। अपव्यय पर नियंत्रण रखें। भूमि, मकान, वाहन के क्रय विक्रय का अच्छा योग्य बनेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य बाधित हो सकता है। माता-पिता का ध्यान रखे और उनकी सेवा करें। विद्यार्थियों को परिश्रम की अधिकआवश्यकता है। इस वर्ष के 3,5,7,11 मास कष्ट दायक हो सकते हैं।
उपाय: भगवान नरसिंह या लक्ष्मी नारायण की उपासना करें।

मकर राशि: इस राशि वालों का भाग्योदय साल के दूसरे हिस्से में आने की संभावना है, जब ग्रहों की चाल और शनि-बृहस्पति का सहयोग करियर, व्यापार और वित्तीय स्थिति में स्थिरता और समृद्धि लाएगा। शुरुआती कुछ महीनों में कुछ चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन अनुशासन और मेहनत से आप बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं, खासकर यदि आप वित्तीय निर्णयों को सावधानी से लेते हैं। साल के मध्य के बाद करियर में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। यदि आप व्यापार में निवेश करने या नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी में हैं तो पदोन्नति और उच्च ज़िम्मेदारियों के अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के अवसर खुलेंगे और आप तेजी से वित्तीय विकास कर सकते हैं। सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने और खर्चों पर नियंत्रण रखने से भविष्य में वित्तीय समस्याओं से बचाव होगा। अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। शुरुआती कुछ महीनों के बाद, परिवार में शांति और सुकून का माहौल बनेगा। रिश्तों में सुधार होगा और घरेलू मतभेदों का समाधान हो सकता है। अपनी जीवनशैली को नियंत्रित करें और सक्रिय रहें, ताकि मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याओं से बचा जा सके। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें और जमीन पर टिके रहें, अनुशासन अपनाएं। कठिनाइयों से सीखें और समझदारी से आगे बढ़ें। ओम नमः शिवायः मंत्र के जाप से भी लाभ मिल सकता है। इस वर्ष के 1,3,4,6,10 मास कष्ट दायक हो सकते हैं।
उपाय: शिव शक्ति पूजन से अधिक लाभ होगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव अभी बना रहेगा। मानसिक कष्ट आने की संभावना है। व्यर्थ की दौड़ धूप करनी पड़ सकती है। परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। अनेक प्रकार के कार्यों में रुकावटें आने की संभावना है, परंतु बुद्धिमानी से किए हुए कार्य से सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है। हड्डियों का दर्द रह सकता है। धन संपत्ति के विवाद से बचना चाहिए। लेन-देन के कार्यों में बड़ी सावधानी रखें अन्यथा हानि होने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने मित्रों के सहयोग से परिवार के सहयोग से आपके शुभचिंतकों के द्वारा कुछ रुका हुआ कार्य बन सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को जीवन में मेहनत करनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में कुछ मनमुटाव हो सकते हैं, परंतु वर्ष के उत्तरार्द्ध में उत्साह का संचार होगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुविधाएं बढ़ेंगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी तीर्थ स्थान में जाने के योग बन रहे हैं। घर में परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने का समय है।
उपाय: शिवजी की आराधना करें।

मीन राशि: इस राशि वालों के लिए इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव अभी बना रहेगा। अचानक परिवार में कुछ समस्या खड़ी हो सकती है, जिसको सावधानीपूर्वक हल निकालना होगा। व्यापारियों को आर्थिक कष्ट हो सकता है। व्यापारियों को सोच विचार करके इन्वेस्ट करना चाहिए। नौकरी पैसा लोगों पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। संघर्ष के समय आत्म विश्वास से काम लें। आध्यात्मिक एवं धार्मिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पुराने दुश्मन से सावधान रहें। महिलाओं के लिए समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय भी ठीक रहेगा। राजनीतिक लोगों और उनके समर्थकों के लिए यह यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान सुख प्राप्त होगा। संतान की उन्नति के भी योग बन रहे हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अनावश्यक खर्च करने से बचें। जीवन सादा रखें। अधिक व्यवस्था से मन अशांत हो सकता है। समाज के बुरे लोगों से और बदमाशों से दूर रहे अन्यथा हानि होने के योग बन रहे हैं। कुछ संपत्ति विवाद के योग भी बन रहे हैं। विदेश की यात्रा भी संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पूर्व में किए हुए कार्यों से लाभ प्राप्त होता रहेगा।
उपाय: हनुमानजी की उपासना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button