धर्म

24 फरवरी 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, इसलिए अपनी पूरी ऊर्जा कार्यों पर लगाएं। आर्थिक योजनाओं को आगे बढ़ाने का यह उचित समय है। निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान रखें।

वृष राशि : समय लाभकारी है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आप जीवनशैली को और उन्नत करने का प्रयास करेंगे। महिलाएं घरेलू काम सहजता से पूरा कर पाएंगी, साथ ही व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान रहेगा।

मिथुन राशि : पैतृक संपत्ति का कोई मामला अटका है, तो आज आपसी सामंजस्य से हल निकालने की कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। दिया हुआ उधार या अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। आपके सहज और अच्छे स्वभाव से लोग आकर्षित होंगे।

कर्क राशि : योजनाबद्ध कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। अध्ययनरत युवाओं के लिए समय सफलता देने वाला है। ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा में जरूर शामिल हों। लगातार प्रयास और सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देंगे।

सिंह राशि : कार्यक्षेत्र में नई संभावना दिखेगी। रचनात्मक क्षेत्र वालों को प्रेरणा मिलेगी। सहकर्मी सहयोग देंगे और वरिष्ठ आपके दृष्टिकोण को महत्व देंगे। अधूरा काम आगे बढेगा। धीरे-धीरे पहचान मजबूत होगी और आगे अवसर मिलेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढेगा।

कन्या राशि : व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ न कुछ अड़चनें रहेंगी, फिर भी पब्लिक डीलिंग और कंप्यूटर से जुड़े काम सफल रहेंगे। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव जरूरी है। कोई ऑफिसियल यात्रा भी बन सकती है।

तुला राशि : रचनात्मक कार्यों में प्रगति दिखेगी। डिजाइन या कला क्षेत्र वालों को नया विचार मिलेगा। सहकर्मी समर्थन करेंगे। छोटा प्रोजेक्ट अवसर बन सकता है। वरिष्ठ मार्गदर्शन देंगे। अभ्यास से कौशल निखरेगा और पहचान मजबूत होगी, जिससे आगे काम बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि : कारोबार में कुछ नई गतिविधियां शुरू होंगी। छोटी सी गलती से कोई डील रद्द भी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं तो वास्तु सम्मत नियमों का पालन करें।

धनु राशि : प्रभावशाली लोगों से संबंध खराब न करें, वरना व्यावसायिक काम पर असर पड़ेगा। संपर्क मजबूत करें, इनसे बेहतरीन ऑर्डर मिल सकता है। सरकारी नौकरी में पेंडिंग काम समय पर निपटाएं।

मकर राशि : स्वाभिमान बनाए रखें। इससे मनोबल बढ़ेगा और आप अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नई जानकारियां मिलेंगी। गृहणियां खुद को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि : कार्यक्षेत्र में साझेदारी लाभ देगी। सहकर्मी के साथ काम आसान होगा। ग्राहक से समझ बढ़ेगी। छोटा समझौता आगे अवसर देगा। वरिष्ठ सहयोगी रवैया दिखाएंगे। सामूहिक प्रयास से परिणाम बेहतर होगा, जिससे प्रतिष्ठा स्थिर बनेगी।

मीन राशि : व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बनी है। फोन या ईमेल से कोई महत्वपूर्ण और लाभदायक सूचना मिल सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को उपलब्धि मिल सकती है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button