आष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

पूर्व सीएम शिवराज ने सीहोर गुरुद्वारे में टेका मत्था, अरोरा ने की अगवानी

सीहोर। सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व आज जिले में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित गंगा आश्रम गुरुद्वारे साहिब में विशेष रौनक देखने को मिली, जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मत्था टेकने पहुंचे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गुरुद्वारे पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे। शिवराज सिंह चौहान ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुरुनानक देव जी की जयंती पर सभी को बधाई दी।
आज विशेष मौके पर गुरुद्वारे को रंगबिरंगी रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने गुरुद्वारे परिसर में ही मीडिया से भी चर्चा की। पर्व की शुरुआत देर रात से ही श्रद्धालु गुरुवाणी और कीर्तन में शामिल होकर कर चुके हैं। इस दौरान शबद कीर्तन, दीवान और अरदास के विशेष आयोजन किए गए साथ ही लंगर का भी आयोजन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button