धर्म

17 जनवरी 2025 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज आपकी किस्मत चमकने का दिन है। सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। आज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें, आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा। फिर भी आज किसी को उधार ना दें, वापस नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आज नहीं होंगी।

वृष राशि : आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत में रहेंगे। आप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है, बहुत बड़ी पार्टी ना रखें। छुट्टी का दिन शांति से बिताएं। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी।

मिथुन राशि : खुद को रीचार्ज करें। लोगों की सलाह से विचलित न हों। पर्याप्त सोच-विचार करें। वर्तमान परिस्थितियों को सुधारने के लिए आत्मनिरीक्षण का समय निकालें। अपने विचारों को व्यवस्थित करने और आगे की रणनीति बनाने के लिए यह समय अनुकूल है। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। धन की प्राप्ति होगी। मन हर्षित रहेगा।

कर्क राशि : आज कई तरह की गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। अचानक किसी घनिष्ठ इंसान से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श होने के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। निवेश में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल होंगे।

सिंह राशि : तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपके विचार और कार्य दोनों में गति आएगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने की तीव्रता रहेगी। साहस और आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें। नई योजनाओं को तुरंत शुरू करने का समय है। अपनी ऊर्जा को सही जगह में लगाएं। जल्दबाजी में गलतियां करने से बचें और अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट रखें।

कन्या राशि : बड़े लोगों के आशीर्वाद और कृपा से आपकी अभिलाषा पूरी हो सकती है। घर में मांगलिक काम होने की भी योजना बनेगी। व्यक्तिगत काम रुका हुआ है तो उस पर ध्यान दें। सफलता जरूर मिलेगी।

तुला राशि : आज कई तरह की भूमिका निभानी पड़ेगी। आपसी तालमेल बनाए रखने में कामयाब होंगे। विश्वास और मेहनत की जरूरत है। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन की योजना भी बनेगी। स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि : थकान दूर करने के लिए समय निकालें। अपने विचारों को शांत करें और आंतरिक शांति अनुभव करें। जीवन में नई ऊर्जा लाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए बिताएं। अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करें। आगे की तैयारी के लिए करें। धैर्य और आराम आपको नई ऊर्जा देंगे।

धनु राशि : ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने की कोशिश करें। पारिवारिक लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखने से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा।

मकर राशि : जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है। काम और जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें। कई कामों का दबाव हो सकता है, लेकिन धैर्य और योजना से काम करने से सब संभल जाएगा। दूसरों से मदद लेने में झिझक न करें। अपने लक्ष्यों को छोटे हिस्सों में बांटें और प्राथमिकताएं तय करें। खुद पर भरोसा रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।

कुंभ राशि : मंजिल की ओर मजबूती से बढ़ेंगे। साहस और धैर्य से पार करें। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखें। कठिनाइयों का सामना करते हुए आप सफलता की ओर बढ़ेंगे। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। बिजी रहेंगे।

मीन राशि : आपने अपनी मेहनत से परिस्थितियों को काफी हद तक अपने अनुकूल बनाया है। आज आपको इसी मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। विरोधी हारेंगे। युवाओं को अपनी प्लानिंग पर काम करने में अधिकारियों से मदद मिलेगी।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9669282874

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Že ščepec pravilno izbranih zelišč lahko jedi doda več okusa in hkrati zmanjša potrebo po soli. S premišljenim združevanjem svežih sestavin nastanejo preprosti obroki, ki podpirajo zdravje. To temo velja podrobneje raziskati. jeseni specite osliča s sojo Pozimi rebra pogosto postanejo suha Vonj iz pečice razkrije sočna najpogostejši razlog za grenko proseno Najpogostejša napaka je, da pri kuhanju hitimo in zanemarimo osnovne korake. Izkušnje učijo, da prav sveže sestavine, prava temperatura in malo potrpežljivosti ustvarijo najboljši okus.