धर्म

25 फरवरी 2025 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : मंगल के मार्गी होने से इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए व्यस्त दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आज धन लाभ होने की संभावना है।

वृष राशि : संतान के कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अपनी मेहनत का लाभ ले पाएंगे। आज आपके सुख साधन भी बढ़ेंगे। आज आपको लव लाइफ में कुछ नए अनुभव होंगे और आप किसी चली आ रही समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि : उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि : आज कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। कारोबार के मामले में आपका दिन आज लाभदायक रहेगा। यदि आपकी माता को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो उनकी परेशानियां बढ़ने की आशंका है।

सिंह राशि : आज आनंदित होंगे। व्यापार में भाइयों के सहयोग और सलाह से आपको लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता आज बढ़ सकती है। आपको आज नौकरी में दिन भर व्यस्तता की वजह से थकान हो सकती है। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता पाएंगे।

कन्या राशि : नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। पारिवारिक व्यवसाय में पिता का मार्गदर्शन मिलने से आपके कई कार्य पूरे होंगे।

तुला राशि : आप आज किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन आज आपके लिए सुखद रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा। यदि आपने अपना कोई काम अपने किसी मित्र को सौंपा था तो आज आपका काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि : आप आज निवेश के द्वारा भी कमाई कर सकते हैं। आज आपका ध्यान धर्म कर्म की ओर भी रहेगा। आज शाम के समय आप अपने घर पर कोई पूजा-पाठ भी करवा सकते हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, सर्दी जुकाम से संबंधित समस्या हो सकती है।

धनु राशि : आप अपने सभी काम पूरा करने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर भी आज किसी महिला साथी के सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। आज आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले चार बार सोचना चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है।

मकर राशि : आज बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने ससुराल वालों से भी सावधान रहना होगा। आपको आज खाने पीने में सावधानी रखने की जरूरत है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि : जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भी लाभ उठाएंगे। आपको आज बच्चों की शिक्षा और करियर के मामले में खुशी मिलेगी।

मीन राशि : आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ नई योजनाओं पर भी काम कर कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आज अगर आप किसी संस्था या व्यक्ति से कर्ज लेना चाहेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी में आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Hľadanie zvláštneho listu za 8 sekúnd: výzva pre Kde je skutočná sova: výzva pre ľudí Odhalenie osobnosti prostredníctvom rukopisu: Hádanka pre ostrý zrak: Nájdite sudcu do Výzva pre oriešky: Nájdite Najlepšie spôsoby, ako sa navždy zbaviť zatuchnutého Tajomstvo nájdenia klobúka: neobvyklá hádanka Každá žena Nájdi paradajku medzi tekvicami: jesenná hádanka pre