
मेष राशि : युवाओं की अध्यात्म से जुड़े विषयों में खास रुचि रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो किसी समझदार व्यक्ति की मदद से सुलझ सकता है।
वृष राशि : अचानक नुकसान या रुका हुआ पेमेंट न मिलने से बजट बिगड़ सकता है। समाज में अपनी छवि को लेकर असुरक्षा महसूस होगी। भावनाओं में बहने के बजाय मानसिक मजबूती के साथ स्थिति संभालें।
मिथुन राशि : ऑफिस में कोई सहयोगी आपकी मदद कर सकता है या साथ काम करने का प्रस्ताव दे सकता है। अपने रचनात्मक विचारों को केवल सोच तक सीमित न रखें, बल्कि उन पर काम शुरू करें।
कर्क राशि : आपकी मेहनत और कर्म ही आपके भाग्य को मजबूत करेंगे। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह पूरा करेंगे।
सिंह राशि : भावनाओं के बजाय तथ्य और सही-गलत को ध्यान में रखकर काम करेंगे। आर्थिक मामलों में आपकी सतर्कता और सही गणना नुकसान से बचाएगी।
कन्या राशि : समस्याओं का निराकरण होगा। दोपहर का समय तनावपूर्ण हो सकता है। संतान से विवाद और कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। आय भी कम होगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है।
तुला राशि : रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और किसी करीबी मित्र की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नया वाहन खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है।
वृश्चिक राशि : विदेश से जुड़े व्यापार में सावधानी बरतने की जरूरत है। माताजी आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती हैं, जिसे आप पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
धनु राशि : आपका दिन खास बना सकता है। संपत्ति या पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। नए अवसरों को अपनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा।
मकर राशि : छोटे बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून और खुशी देगा। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें समाधान मिलने के संकेत हैं।
कुंभ राशि : माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम और सहयोग की भावना रिश्तों को मजबूत बनाएगी। दिखावे में आकर खर्च करने से बचें।
मीन राशि : आज का दिन सम्मान, उपलब्धि और सफलता लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और किसी पुरस्कार या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690
