धर्म

06 जनवरी 2022 गुरुवार का राशिफल

मेष
मेष राशि वालों को आज के दिन धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा बड़े भाई-बहनों के जरिये धन लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक कार्य आपको करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के प्रति आपकी जो जिम्मेदारियां हैं उनको पूरा करेंगे।
भाग्य आज 90% तक आपका साथ देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ
आज के दिन आप शांत और प्रसन्नचित नजर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहकर्मियों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि की महिलाएं नए वस्त्र आज के दिन खरीद सकती हैं। हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना वृषभ राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर जो चिंताएं थीं वो दूर हो सकती हैं।
भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। सफेद वस्त्र जरूरतमंदों को दान करें।

मिथुन
आज आपकी संपत्ति और आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के कुछ जातकों का स्थान परिवर्तन आज के दिन हो सकता है। संगीत और कला के प्रति आप रुझान बढ़ सकता है। पिता के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था तो आज के दिन दूर हो सकता है। पैतृक कारोबार से आपको लाभ मिलने की संभावना है।
भाग्य आज 92% तक आपका साथ देगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क
आज के दिन कर्क राशि के लोगों को धैर्य बनाकर रखना होगा और जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। शोध कार्यों में इस राशि के जातकों सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना आज के दिन करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर भी कर्क राशि के जातकों को सतर्क रहना चाहिए। कुछ जातकों को अचानक से धन लाभ मिलने की संभावना है।
भाग्य आज 75% तक आपका साथ देगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

कन्या
आपकी वाणी में आज के दिन कर्कशता देखी जा सकती है। क्रोध और आक्रोश में आने से आज के दिन बचें नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर आपको चिंताएं हो सकती हैं। आज के दिन वाहन बहुत सतर्कता से चलाएं, ओवर स्पीडिंग से बचें। सर्दी-जुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्या इस राशि के जातकों को हो सकती है।
भाग्य आज 72% तक आपका साथ देगा। लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें।

तुला
पारिवारिक जीवन में आपको सुख और शांति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा शिक्षा क्षेत्र में मनचाहे फल प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि शाम के वक्त आशा निराशा के मिले जुले भाव इस राशि के जातकों के मन में हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को किसी जुनियर सहकर्मी से कोई अच्छी सीख आज के दिन मिल सकती है।
भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। भगवान कृष्ण की पूजा-आराधना करें।

वृश्चिक
माता का सानिध्य और प्रेम आज वृश्चिक राशि के जातकों को प्राप्त हो सकता है। परिवार के प्रति आपकी जो जिम्मेदारियां हैं उन्हें आज के दिन आप भली भांति पूरा करेंगे। संचित धन में आज के दिन वृद्धि देखने को मिल सकती है। यदि लंबे समय से आप वाहन खरीदने का विचार बना रहे थे तो आज आपका ये ख्वाब पूरा हो सकता है।
भाग्य आज 85% तक आपका साथ देगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु
आपके साहस-पराक्रम में आज के दिन वृद्धि देखने को मिलेगी। खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे काम से सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो आज के दिन काम के सिलसिले में की गई यात्रा से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों के सहयोग से बिगड़े काम बन सकते हैं।
भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। गुरुजनों का आशीर्वाद लें।

मकर
आज के दिन आपकी वाणी में मिठास देखने को मिलेगी। कारोबारियों की जो योजनाएं लंबे समय से अटकी थीं वो आज पूरी हो सकती हैं। हालांकि आर्थिक पक्ष को लेकर मकर राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए अचानक से खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर इस राशि के लोगों को मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। श्रीरामचरितमानस के किसी अध्याय का पाठ करें।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आज के दिन अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के लोगों का आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आज सामाजिक स्तर पर आप संयमित होकर बातचीत करेंगे इसलिए लोग आपके प्रति आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें।

मीन
आज मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चे चिंता का कारण बन सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। किसी पुराने मित्र के साथ आज के दिन बात हो सकती है। यदि आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि है तो आज सोशल मीडिया पर किसी आध्यात्मिक गुर के प्रवचन सुन सकते हैं। शाम के समय एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे।
भाग्य आज 74% तक आपका साथ देगा। गुरु ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.