धर्म

महाशिवरात्रि पर ऐसे बनाएं ठंडाई

Maha Shivratri Thandai Recipe: शिवरात्रि के दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और फलाहार खाते हैं. महा शिवरात्रि के खास मौके पर ठंडाई हर घर में बनती है.वैसे तो अब फ्लेवल ठंडाई बाजार में आसानी से मिल जाती हैं लेकिन जो ट्रेडिशनल ठंडाई पीने का मजा है वो फ्लेवर वाली ठंडाई में पाना मुश्किल है. हम आज आपको यहां बताने जा रहे हैं ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री
एक लीटर दूध, आधा कप बादाम, 6 चम्मच खसखस, सौंफ आधा कप, 2 चम्मच काली मिर्च, 5 हरी इलाएची, 2 चम्मच काली मिर्च, 4 चम्मच तरबूज के बीज, 4 चम्मच खरबूजे के बीज, 4 चम्मच ककड़ी के बीज, 2 चम्मच गुलाब की पत्तियां, चीनी स्वादानुसार.

 

ऐसे तैयार करें

सबसे पहले एक बाउल में बादाम, खरबूजे, तरबूजे और ककड़ी के बीज, खसखस, सौंफ, गुलाब की पत्तियां, काली मिर्च और इलाएची को पानी में रातभर के लिए भिगो दें. बादाम को अलग से भिगोएं. सुबह बादाम को छीलकर बाकी सारे सामान को पानी सहित एक साथ पीस लें. एकदम बारीक पेस्ट तैयार करना है. अब दूध को उबालें और ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार चीनी मिक्स करें. यदि केसर है तो थोड़ा सा केसर भी डाल दें.अब दो गिलास में पानी लें और एक मलमल का कपड़ा लें. कपड़े में पेस्ट डालें और पानी डालकर उस पेस्ट को छान लें. आप चाहें तो छलनी की मदद से भी छान सकते हैं. इसके बाद इस पानी को दूध में मिक्स कर दें. इसके बाद कुछ समय के लिए इसे फ्रिज में रख दें. चाहें तो थोड़े ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर इसे गार्निश भी कर सकते हैं. ठंडा होने के बाद इसमें बर्फ डालें. इसके बाद महादेव को भोग लगाएं और सभी को प्रसाद के तौर पर वितरित करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, molti blog personali ritrovano un ritmo più riflessivo: raccontare esperienze, scegliere immagini coerenti e pubblicare con costanza aiuta a creare una voce riconoscibile. Vale la pena approfondire il tema. Il dettaglio D'inverno tè e caffè, più rischio tumori Con l'arrivo dell'autunno, questa idea merita di essere osservata con calma: un blog personale cresce quando conserva una voce riconoscibile, aggiornata con costanza e abbastanza sincera da creare un rapporto duraturo con chi legge.