धर्म

04 जून 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज किस्मत पूरी तरह आपके पक्ष में नजर आ रही है। दिन की शुरुआत ही सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी और मन किसी मनोरंजन या खास कार्यक्रम में शामिल होने को उत्साहित रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ और आशीर्वाद आपको आत्मविश्वास से भर देगा।

वृष राशि : आज का दिन खुशियों और हलचल से भरा रहेगा। किसी मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे मन आनंदित रहेगा। हालांकि आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए राहत और खुशियों का संदेश लेकर आया है। परिवार का कोई सदस्य आपको ऐसा सरप्राइज दे सकता है, जो आपका दिल खुश कर देगा। बड़ों का सम्मान और उनकी सलाह आज आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए बड़ी उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। परिवार और रिश्तों में मजबूती आएगी और घर के भीतर चल रही परेशानियों को सुलझाने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि : आज आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन लोगों को प्रभावित करेगा और आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। निजी जीवन में भी आप काफी सक्रिय रहेंगे और नए लोगों से अच्छे संबंध बनाने में सफल होंगे।

कन्या राशि : आज का दिन संपत्ति और सुख-सुविधाओं के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। घर में मेहमानों का आगमन माहौल को खुशनुमा बना देगा। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील आज फाइनल हो सकती है।

तुला राशि : आज करियर के क्षेत्र में आपको शानदार अवसर मिल सकते हैं। हर काम में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। हालांकि किसी भी काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सतर्क रहें। स्वादिष्ट भोजन और आरामदायक माहौल का आनंद मिलेगा।

वृश्चिक राशि : आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। लोग आपकी बातों और व्यक्तित्व से प्रभावित नजर आएंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं।

धनु राशि : आज नौकरी और करियर के मामले में दिन बेहद शानदार साबित हो सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आपकी मेहनत और काम का तरीका लोगों के बीच अलग पहचान बनाएगा।

मकर राशि : आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देती नजर आ रही है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की राह पर बढ़ेंगे। पैसों की वजह से रुका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी अब गति पकड़ सकता है।

कुंभ राशि : आज साझेदारी में किए गए काम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कानूनी मामलों में नई उम्मीद और राहत मिलने के संकेत हैं। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जिससे खुशियों का माहौल बनेगा।

मीन राशि : आज आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। किसी भी काम को करते समय उसके नियम और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में पछतावे का कारण बन सकता है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spesso solo un angolo tranquillo del web, ma dietro ogni pagina c'è una voce, un ritmo e un modo unico di raccontarsi. Vale la pena approfondire come nasce davvero uno spazio così. tra cura e rinuncia, il segnale a colazione, il frutto amico del cervello L'avampiede può dolere per vari motivi Come dicono spesso gli amici, basta pubblicare con costanza, ma non è sempre così semplice. Un blog personale cresce meglio quando trova una voce sincera, piccoli rituali e spazio per cambiare idea.