धर्म

3 मार्च राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

3 मार्च राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का दिन सौभाग्यशाली रहेगा। रिश्तेदारों से साहायता मिलेगी। आप अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम करेंगे। सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है। आज आपको चोट लगने की संभावना है इसलिए सतर्क रहे।

शुभ अंक : 18, शुभ रंग : नीला

वृषभ राशि : कोई भी नया काम आज शुरू करने से पहले सावधानी बरतें। आज आपकी राशि में शनि थोड़ा परेशान कर सकता है। कोई भी निर्णय लेने पर अपनी एकपक्षीय राय रखें दूसरों के मामले में दखलअंदाजी न करें।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : क्रीम

मिथुन राशि : आज आप पर भगवान की विशेष कृपा रहेगी। आपको कॉरपोरेट क्षेत्र में लाभ होगा।आज आपको अपने प्रबंध के क्षेत्र में अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।आज शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।अपने खान पान का ध्यान रखें और ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का सेवन करें।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : हरा

कर्क राशि : आपके सहानुभूति पूर्ण व्यवहार के कारण समाज के कई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित होंगे। आय का निवेश करना आज एक बढ़िया विचार है। अगर आप स्टोर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा। साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गुलाबी

सिंह राशि : परिवार और व्यवसाय में आज कुछ असंतुलन महसूस कर सकते हैं। प्रियजन से मुलाकात अच्छी रहेगी। जीवन को सकारात्मक सोच से देखें। अपने भोजन में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद

कन्या राशि : अपने स्वभाव से आप लोगों को प्रसन्न कर देंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए दिन समस्या वाला जा सकता है। अपनी आर्थिक स्तिथि पर ध्यान देने के आवश्यकता है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कोई नया फिटनेस प्लान शुरू कर सकते हैं।अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : गुलाबी

तुला राशि : आज फिजूलखर्ची हो सकती है, इससे बचे। हर परिस्थिति में अपने आप को शांत रखें इससे व्यक्तियों के बीच प्रतिष्ठा खराब हो सकती है।अपने प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्कता है। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : लाल

वृश्चिक राशि : आपके पास व्यवसाय में करने के लिए कई प्रकार के कार्य होंगे, लेकिन एक समय में एक कार्य पर ही ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। आज संयम रखें और शांत रहें। अपने रिश्ते को विकसित करने के लिए उन्हें अपनी प्राथमिकता दें।आज स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। माइग्रेन की परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : क्रीम

धनु राशि : मार्केटिंग क्षेत्रों के लोगों को आज लाभ मिलेगा। व्यवसाय में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई आपको अपने मन की बात कह सकता है। अनिद्रा की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक :14
शुभ रंग : नीला

मकर राशि : जो व्यवसाय आज आप शुरू करने की सोच रहे हैं उसके लिए योजना बनाने का सही समय है। अटकी हुई आर्थिक योजनाएं चालू हो सकती हैं। बैंकिंग प्रणाली में निवेश की बातचीत हो सकती है। घर में कोई व्यक्ति विदेश में पढ़ाई करने के लिए जा सकता है आज आपको अपने काम डालने पड़ेंगे।
शुभ अंक : 19
शुभ रंग : पीला

कुंभ राशि : आज कोई भी काम करने से पहले अच्छे से सोच लें, क्योंकि आपका काम गलत हो सकता है। इससे बाद में पछताना पड़ेगा। अपने जीवनसाथी से आज बहस हो सकती है। अपनी गलतियों से सीख लेने का समय है। दिन को अच्छा बीतने के लिए साथी के साथ समय बिताए।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : लाल

मीन राशि : आज आप पूर्णता की खोज में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। आपके पास अपनी उच्चतम क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका होगा। किसी भी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा ना करें जो आप को हानि पहुंचा सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : सफेद

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9200382100, 9669282874, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
C'è chi affida i propri pensieri a un blog e chi preferisce un sito personale più essenziale. Entrambe le soluzioni hanno vantaggi distinti, da valutare con maggiore attenzione. Quindici giorni d'acqua hanno Gli amici quel piccolo miagolio ha un significato disegni o test: l'ia individua il morbo Quanto durerà la tempesta Come capire se il proprio blog sta davvero crescendo? Col tempo, le visite contano meno della fiducia che si riesce a creare.