धर्म

31 मार्च राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज आपकी रूखी बात निकटस्थ लोगों को व्यथित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता के कारण बात बिगड़ सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

वृष राशि : आज परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। आपके सभी काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

मिथुन राशि : आज इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी तर्क-शक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे। आप किसी पुरानी समस्या का हल खोज पायेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क राशि : आज भविष्य को लेकर योजना बनाते समय मित्रों और परिजनों से परामर्श लेना शुभ होगा। बच्चों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी बड़े कार्य को लेकर फाइनेंस की समस्या हल होगी। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं।

सिंह राशि : आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। अहंकारी प्रवृत्ति के लोगों को आलोचना झेलनी पड़ सकती है। ब्लड प्रेशर और सर्दी के कारण आपको परेशानी होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है बस अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। काफी दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। कई पुरानी यादें एकदम से आपके सामने उभर के आयेंगी। अनुसंधान संबंधित प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। पड़ोसी आपकी काफी मदद करना चाहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। आप जिस काम को बहुत आसान समझते हैं वही आपको काफी परेशान कर सकता है।

वृश्चिक राशि : आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में आप बड़ा और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। धन के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। लोग आपसे काफी अपेक्षायें रखे हुए हैं, जिन्हें आप पूरा भी करेंगे।

धनु राशि : आज अवांछित यात्रा करनी पड़ सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।

मकर राशि : आज बुद्धिमान लोगों की संगत आपके लिए लाभकारी होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रदर्शन करेंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। बच्चों के करियर की चिन्ता हो सकती है।

कुंभ राशि : आज दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। आपकी छवि लोगों के बीच एक उदार और परोपकारी व्यक्ति के रूप में निर्मित हो रही है।

मीन राशि : आज लापरवाही के कारण आपके काम की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। बिना मांगे किसी को सलाह देने के कारण अपमान हो सकता है। जॉब में सीनियर्स की सलाह लेना लाभकारी होगा।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pro domácnost, vaření a zahradničení - vše, co potřebujete vědět pro životní styl plný radosti a pohody. Objevte nejnovější recepty, triky a tipy pro vytvoření dokonalých jídel a péči o zahradu. Užijte si každodenní inspiraci pro šťastný a zdravý život! Jak správně vyprat kuchyňské utěrky a nádobíčko: Proč nelze skladovat vejce Jaký je ideální Jak přivolat problémy a nemoci: proč byste Vaše pes bude nejchutnější: Český titulek: Okroshka a kyselé kvasnice: Získejte ty nejlepší tipy a triky pro zlepšení svého každodenního života, objevte nové recepty a zjistěte, jak efektivně pěstovat zeleninu a ovoce ve vaší zahradě. Naše stránky jsou plné užitečných rad a informací, které vám pomohou v každodenním životě a budou zdrojem inspirace pro vaše kulinářské dovednosti a zahrádkářství. Připojte se k nám a objevte nové způsoby, jak si užít život plný radosti a zdraví!