धर्म

22 मई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : सुखमय दांपत्य जीवन के साथ-साथ बाहर घूमने- फिरने और मनभावन भोजन मिलने का योग है। आयात-निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को धंधे में लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। प्रवास आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना है। वाद-विवाद से दूर

षभ राशि : आज का दिन शुभ फलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी पेशा वाले वर्ग को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि : संतानों और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना हित में रहेगा। आत्म सम्मान को ठेस पहुंचेगी तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। पेट सम्बंधी बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करने के लिए कहते हैं।

कर्क राशि : शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति निर्मित होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा के शिकार होंगे। धन खर्च तथा अपयश मिलने का योग है।

सिंह राशि : कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, जिससे अब प्रसन्नता अनुभव करेंगे। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। शांत चित्त से नए कार्यों को आरंभ कर सकेंगे। अचानक भाग्य वृद्धि का अवसर देखते हैं।

कन्या राशि : परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। मौज-शौक के साधनों के पीछे खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह देते हैं।

तुला राशि : अपनी कला- कारीगरी को बाहर लाने के लिए सुनहरे अवसर न खोने की सलाह है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात तथा कार्य सफलता का योग है। दांपत्य जीवन में विशेष मधुरता रहेगी।

वृश्चिक राशि : आज मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे। आपका स्वास्थ्य नरम- गरम रहा करेगा। आपके साथ दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए संभलकर चलने की सलाह है। परिवारजनों के साथ मतभेद हो सकता है। कानूनी कार्यवाही में सचेत रहना पड़ेगा। आपके व्यवहार संयमित होंगे तो बहुत- सी कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे।

धनु राशि : आज आप आर्थिक लाभ और समाज में आदर प्राप्त कर सकेंगे। आपके परिवार में सुख और संतोष बना रहेगा। आपकी आय बढ़ेगी और व्यापार में भी लाभ होगा। प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद समय बिताएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना होगा। कुँवारे लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे। आपको पत्नी अथवा संतान की तरफ से लाभ हो सकता है।

मकर राशि : व्यवसाय में आपकी आय तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु होने वाला प्रवास लाभदायक साबित होगा। आपके उच्च पदाधिकारीगण आपसे खुश रहेंगे और पदोन्नति होने की संभावना है। सरकार तथा मित्रों और स्वजनों से लाभ हो सकेगा। पारिवारिक जीवन में उत्साह का वातावरण रहेगा। संतानों की प्रगति से आप संतोष अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि : आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा न होने पर भी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। काम करने का आपका मन नहीं होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से सावधान रहना आवश्यक है। मौज-शौक और घूमने-फिरने में पैसे अधिक खर्च होंगे। संतानों की चिंता रहा करेगी। अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ दलील में न उतरें। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा।

मीन राशि : आपको अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शरीर और मन में थकान और अस्वस्थता का अनुभव होगा। पेट की तकलीफें तथा सर्दी, दमा और खांसी का उपद्रव होने की संभावना है। ईश्वर भक्ति और सदविचारों से आप मानसिक राहत अनुभव करेंगे।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se dnevi podaljšajo in na tržnicah zadiši po sveži zelenjavi, je pravi čas za lahke, okusne in hranljive jedi. Nekaj preprostih idej za vsak dan si zasluži podrobnejšo pozornost. Jutranja kaša se rada sprime Kako lahko podobne ideje vključimo v vsakdanji jedilnik? Poskusite s preprostimi kombinacijami sezonske zelenjave, stročnic in zelišč ter jedi pripravite brez odvečnih omak, da ostanejo lahke in polne okusa.