धर्म

बुध देव कन्या राशि में करने वाले हैं गोचर, जानिए सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव

बुद्धि के देवता कहे जाने वाले बबुध देव 21 अगस्त रविवार को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। चूंकि कन्या राशि बुध की उच्च राशि है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। हालांकि बाकी की राशियों पर भी इस गोचारीय स्थिति का अच्छा बुरा प्रभाव पड़ेगा।

बुध देव बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र के कारक होते हैं। ऐसे में यदि किसी जातक की कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में है तो वह बुद्धिमान, साहसी और अच्छा व्यापारी बनता है। वहीं बुध की खराब स्थिति व्यक्ति को मानसिक रूप से कमजोर बना देती है। चलिए जानते हैं राजकुमार की उपाधि प्राप्त करने वाले बुध देव का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

बुध के गोचर का समय
21 अगस्त 2022, रविवार को प्रातःकाल 01 बजकर 55 मिनट पर बुध सिंह राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर करेंगे।

सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव

मेष:
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह गोचर कुछ ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। ऐसे में आपकी शिक्षा में कुछ बाधाएं आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी, विशेष रूप से बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों को इस अवधि में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे।

वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर राहत लेकर आ सकता है, खासतौर पर विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी शिक्षा में आ रही रुकावट दूर होगी और आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अच्छा धन कमा पाएंगे।

मिथुन:
यदि आप नए वाहन, प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता की ओर से लाभ संभव है, साथ ही आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय बेहद लाभदायक रहने के आसार है।

कर्क:
भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और उनका पूरा समर्थन आपको प्राप्त होगा। इस अवधि में आप धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पिता के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है। यह समय उनके साथ बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है।

सिंह:
इस अवधि में आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुए जुबान आपको मुसीबत में डाल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आपके बीच दूरियां कम हो सकती है। एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। पैसों की बात करें तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या:
कन्या राशि वालों पर बुध देव की कृपा बरसेगी और आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपकी बड़ी तरक्की होने के आसार हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। इस अवधि में भावनात्मक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

तुला:
इस राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद खर्चीला रहने वाला है। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। पुराना कोई रोग उभरने के आसार है। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है।

वृश्चिक:
बुध देव की कृपा से आपकी निजी जीवन की परेशानियों का अंत हो सकता है। अपनों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आपको बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे।

धनु:
कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को नए अधिकारों के साथ उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। यदि आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। माता के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी और विपरीत परिस्थितियों में आप उनका पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर:
आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके जीवन में काफी उथल-पुथल रहेगी। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें भी हो सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर नई चुनौतियां लेकर आ सकता है।

मीन:
अगर आप अविवाहित है तो आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत सुखद रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के हाथ अच्छे मुनाफे लगेंगे। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको अपने खाने पीने का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro posežemo po pripravljeni hrani, čeprav lahko v nekaj minutah skuhamo zdrav obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih hladilnika Buča je odlična tudi Večina uporabi preveč moke pri na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje zelja Zakaj krompir v ko zadiši, čebulo in česen loči Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver Kako lahko podobno premišljeno izberemo tudi vsakodnevne obroke? Preizkusite preproste recepte z veliko zelenjave, beljakovin in pristnega okusa.