धर्म

10 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज ऑफिस में सीनियर्स आपको चुनौतियों वाला काम सौंप सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह काम का तनाव रहेगा, लेकिन शाम तक आप काफी शांत मूड में आ जाएंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृष राशि: आज दिन काफी अच्छा रहेगा। दर्शन और साहित्य के प्रति आप काफी आकर्षित रहेंगे। व्यापार को लेकर मन में पूरे दिन आइडियाज़ आते रहेंगे। शेयर मार्केट से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए दिन अच्छा है। प्रियजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन राशि: आज धन की कमी के कारण आपके काम रुक सकते हैं। कानूनी मामलों में उलझन की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को लेकर चिंतित रहेंगे। नए ज्ञान को सीखने का प्रयास करेंगे। विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। वाहन में खराबी आ सकती है।

कर्क राशि: आज नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन बेहद शुभ है। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे।

सिंह राशि: आज आप लोगों की मदद करने के लिए उधार दे सकते हैं। गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। कुछ लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। आपके कार्यों से परिजन नाराज होंगे। किंतु आपको उनसे झगड़ने के बजाय उन्हें अपनी बातें समझानी चाहिए।

कन्या राशि: आज आपको जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपके सपने साकार हो सकते हैं। किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने की संभावना है। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। जीवनसाथी आपकी निष्ठा से बहुत प्रभावित होगी।

तुला राशि: आज व्यापार को लेकर बड़ी मीटिंग कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने के लिए आप काम करेंगे। कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज रसूख और प्रतिष्ठा के कारण आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ललित कलाओं का आनंद ले सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए दिन श्रेष्ठ है।

धनु राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिति सबल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। विदेशों से जॉब के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि: आज ऑफिस में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। दूर के रिश्तेदारों से मुलाक़ात होगी। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता हो सकती है। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। आध्यात्मिक विषयों में आप रुचि लेंगे।

कुंभ राशि: आज़ भाग्य का साथ न मिलने से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। धैर्यवान होकर सभी काम करें। लेन-देन में त्रुटि होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। शरीर में थकावट महसूस होगी। अकारण लोगों से विवाद होने की आशंका है।

मीन राशि: आज धन कमाने के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यवसाय में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार कर लेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Splňte si sen o šťavnatých švestkách: Neházejte tuby od deodorantů pryč: Stačí vzít nůžky Sladká lahoda, která nezanechá nikoho lhostejným: Zahradníci a pěstitelé střech varováni před nebezpečím tetanu Lovecké brambory na jedné pánvi: Rychlá a lahodná Omyl 99 % zahrádkářů: Tajemství snadného pletí a jak se Dokonalé jídlo: Křehké kuřecí řízky se Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!