धर्म

19 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज आपका दिन नई उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग, आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। काम के दबाव से निकलकर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक-दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि के कपड़ा व्यापारी अपने कारोबार को और आगे तक ले जाने का विचार करेंगे।

वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे, उनके मन की बातों को समझेंगे। आज बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे, आज आपको बेहतर महसूस होगा।

मिथुन राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ को लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा। मानसिक रूप से फिट रहेंगे।

कर्क राशि: आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के प्रमोशन के अच्छे चांस मिलेंगे। आज बेटी के परीक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपकी टेंशन कम होंगी। आपको किसी रिश्तेदार को दिया धन वापस मिल जाएगा। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी।

सिंह राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।

कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे। आज बड़ों की सलाह मिलेगी, साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। आपको हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज कोई काम आपको सोच विचारकर करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। नेत्र संबंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में बेहतरी बनी रहेगी। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने मे सफलता मिलेगी। जमीन- जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की भी संभावना है।

धनु राशि: आज आपका दिन सुख-शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाए रखें। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा।

मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे, उसमें उन्नति हासिल करेंगे। आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। सफलता की नई किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य चौतन्य रहेगा।

कुंभ राशि: आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का अहसास होगा। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए, आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। माता-पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

मीन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है। कविता लिखने की शौक़ीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके प्रस्ताव पर सोच विचार करने का समय लेंगे। स्वास्थ्य फिट रहेगा।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button